Lok Sabha Election 2019: Bokaro में Postal ballot से मतदान जारी... चार दिन में 2931 ने डाले वोट
कुल 6880 मतदान कर्मियों की तैनाती बूथ पर होगी। इनके अलावा 266 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 195 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
By mritunjayEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 01:12 PM (IST)
बोकारो, जेएनएन। धनबाद व गिरिडीह लोकसभा के लिए होने वाले चुनाव में मतदान र्किमयों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की पहल का अच्छा परिणाम देखने को मिला है। पहली बार बोकारो में अबतक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। पहले कर्मचारी वोट नहीं डाल पाते थे। अब तक हुई वोटिंग में कुल 2931 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनमें से 2199 गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के तो 732 ने धनबाद लोकसभा के लिए वोट डाला है। शेष बचे हुए कर्मियों के लिए मतदान से पूर्व सामग्री वितरण के दिन भी मतदान करने का मौका मिलेगा।
कुल 6880 मतदान कर्मियों की तैनाती बूथ पर होगी। इनके अलावा 266 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 195 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त कृपानंद झा ने बताया कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है। जनता से अपील है कि अधिक से अधिक मतदान कर लोकतंत्र को विजय बनाने का काम करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें