Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: कोडरमा में 65.70 फीसद मतदान, ईवीएम में लॉक हुआ बाबूलाल, अन्नपूर्णा और राजकुमार का लक

कोडरमा से संसद में पहुंचने के लिए 14 प्रत्याशी खड़े हैं। इनमें भाजपा की अन्नपूर्णा देवी झाविमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और माले के राजकुमार यादव प्रमुख हैं।

By mritunjayEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 06:59 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 06:02 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: कोडरमा में 65.70 फीसद मतदान, ईवीएम में लॉक हुआ बाबूलाल, अन्नपूर्णा और राजकुमार का लक

गिरिडीह, जेएनएन। लोकसभा चुनाव- 2019 के पांचवें चरण में झारखंड के रांची, खूंटी और हजारीबाग के साथ ही कोडरमा लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के 2,475 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। 5 बजे तक का समय था। 65.70 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि 5 बजे के बाद भी कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार होने के कारण मतदान जारी था। मतदान का फाइनल आकंड़ा में कुछ अंतर हो सकता है। लेकिन, जो पांच बजे तक कोडरमा का आंकड़ा है वह रांची, खूंटी और हजारीबाग पर भारी है। रांची में 61.22, खूंटी में 62.87 और हजारीबाग में 60.26 प्रतिशत वोट पड़े।
कोडरमा में मतदान संपन्न होने के साथ ही चुनाव मैदान में खड़े 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक हो गया है। मतदान के दाैरान मतदाताओं का रुझान यहां मुख्य रूप से भाजपा की अन्नपूर्णा देवी, झाविमो प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और भाकपा (माले) के राजकुमार यादव के पक्ष में दिखा।
3 बजे तक 60 प्रतिशत मतदानः कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जमकर मतदान हो रहा है। 3 बजे तक मतदान का आंकड़ा 60 प्रतिशत पहुंच गया है। अब मतदान के लिए दो घंटे शेष हैं। पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान का आंकड़ा 70 प्रतिशत पहुंचने की उम्मीद है।
1 बजे मतदान का प्रतिशत पहुंचा 48.70: कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में तजी से मतदान हो रहा है। धूप के बावजूद मतदाता घरों से निकल रहे हैं। बढ़चढ़कर मतदान कर रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 48.70 फीसद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

11 बजे तक 31.32 प्रतिशत मतदानः जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में मतदान की गति बढ़ रही है। पहले दो घंटे में 12 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। 11 बजे तक मतदान के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 31.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

loksabha election banner


पहले दो घंटे में 12 फीसदी मतदानः कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में यानी नाै बजे तक 12 फीसदी वोट पड़े। सबसे तेजी से मतदान कोडरमा में बगोदर विधानसभा क्षेत्र में 15.96 और सबसे कम बरकट्ठा में 4.50 फीसद की गति से हुआ।

      कोडरमा के चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशी

  1. भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को कमल फूल,
  2. ऑल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस के कंचन कुमारी को पुष्प और तृण,
  3. झाविमो प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को कंघा,
  4. बहुजन समाज पार्टी के सरफराज अहमद को हाथी,
  5. राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी के अजय कृष्ण को अनानास,
  6. विश्व शक्ति पार्टी के अवधेश कुमार सिंह को ऑटो रिक्शा,
  7. हिन्दुस्तान निर्माण दल के टुकलाल नायक को पानी का टैंक,
  8. जनता कांग्रेस के दयानंद कुमार को गन्ना-किसान,
  9. मूल निवासी समाजपार्टी के बयास कुमार को हाॅकी और बॉल,
  10. भाकपा माले प्रत्याशी राजकुमार यादव को तीन सितारों वाला झंडा,
  11. ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के शिवनाथ साव को शेर के अलावा
  12. निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप तुरी को फलों से युक्त टोकरी,
  13. मो. महबूब आलम को कप और प्लेट
  14. रामेश्वर प्रसाद यादव को फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिन्ह


तीन जिलों के मतदाता चुनते कोडरमा के सांसदः यूं तो नाम कोडरमा है लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदाता गिरिडीह जिले के हैं। कोडरमा जिले का एक मात्र विधानसभा कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। जबकि गिरिडीह जिले के चार विधानसभा क्षेत्र-गांडेय, जमुआ, बगोदर और राजधनवार कोडरमा लोकसभा के तहत है। इसके साथ ही हजारीबाग जिले का एक विधानसभा क्षेत्र-बरकट्ठा भी कोडरमा लोकसभा में ही पड़ता है।

मतदान केंद्रों पर उत्वस का माैहालः सखी बूथों पर उत्सव सा माहाैल है। मतदाताओं के स्वागत के लिए मतदान केंद्रों को सजाया गया है। बिरनी प्रखंंड के सिमराधब बूथ नंबर 51 सखी बूथ को देखते ही बन रहा है। बैलून से बूथ को सजाया गया है। मतदान करने आने वाले मतदाताओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप मधेशिया स्वागतकर रहे हैं।

सरिया में महिलाओं की लगी लंबी लाइनः सरिया बूथ पर सुबह-सुबह ही महिला मतदाताओं की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में महिलाएं लाइन में खड़ीं होकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रही हैं। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें दिख रही हैं।

गांडेय के बूथ नंबर- 83 पर ईवीएम खराबः कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के तहत गांडेय विधानसभा के बूथ नंबर- 83 (उमवि बेलाटांड) पर मॉक पाल के बाद ईवीएम खराब हो गई। ईवीएम ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इससे मतदान बाधित है। बूथ के बाहर मतदताओं की लाइन लगी हुई है।

बाबूलाल मरांडी और राजकुमार यादव ने किया मतदानः कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से माले प्रत्याशी विधायक राजकुमार यादव ने सुबह-सुबह राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के बिश्नीतिकर बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कोदाईबांध बूथ पर अपना वोट डाला।

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.