Lok Sabha Election 2019: उम्र सौ पार, मतदान को तैयार
Lok Sabha Election 2019 हिमाचल में सौ वर्ष की आयु पार करने वाले मतदाताओं में अधिक संख्या महिलाओं की है। इनमें 383 पुरुष व 627 महिलाएं हैं।
शिमला, रविंद्र शर्मा। Lok Sabha Election 2019 लोकतंत्र का महापर्व निकट है। कई युवा उत्साहित हैं क्योंकि वे पहली बार मतदान करेंगे। लेकिन मतदान के लिए जज्बा बुजुर्गों में भी कम नहीं है। हिमाचल में 1010 लोग इस बार पूरे जोश के साथ मतदान के लिए तैयार हैं...ये ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने जीवन का शतक पूरा कर लिया है। इनमें भी 30 ऐसे मतदाता हैं जो 110 साल से अधिक की उम्र के हैं।
सरकार चाहे प्रदेश की हो या केंद्र की, एक-एक वोट जरूरी है। एक वोट किसी राजनीतिक दल को सत्ता में बैठाने या बाहर करने की ताकत रखता है। इसीलिए सरकार बनाने में बुजुर्गों के मत का भी अहम योगदान रहता है। हिमाचल में भले ही सौ साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या कम है लेकिन इस उम्र में भी वे मतदान करने के लिए दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश में सौ वर्ष की आयु पार करने वाले मतदाताओं में अधिक संख्या महिलाओं की है। इनमें 383 पुरुष व 627 महिलाएं हैं। इनमें से कुछ महिलाओं ने 110 वर्ष की आयु पार कर ली है।
जरूर करें मतदान : श्याम सरन नेगी
स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता जनजातीय जिला किन्नौर के कल्पा निवासी 102 वर्षीय श्याम सरन नेगी लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। वह अब तक 31 बार मतदान कर चुके है। उन्होंने वर्ष 1952 में पहली बार आम चुनाव से पूर्व 23 अक्तूबर 1951 को किन्नौर में वोट डाला था। मौसम के हालात देखते हुए बर्फबारी से पहले किन्नौर में चुनाव से पूर्व विशेष मतदान करवाया गया था। उस समय श्याम सरन नेगी ने देश का पहला वोट डालकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाया था। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मतदान जरूर करें। मतदान किसी के दबाव में आकर नहीं बल्कि सूझबूझ से कर
वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरत होने पर उन्हें व्हीलचेयर व स्वयंसेवकों की सुविधा प्रदान की जाएगी। सौ वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
-देवेश कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी
- 100 साल से अधिक उम्र के 1010 लोग करेंगे मतदान
- 110 साल से अधिक उम्र के हैं 30 मतदाता
- उम्र के इस दौर में भी दूसरों को मतदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित
- 119 वर्ष के हैं सबसे अधिक उम्र के मतदाताहिमाचल में। ऐसे मतदाता 12, इनमेंसात पुरुष, पांच महिलाएं हैं
- 383 पुरुष व 627 महिलाएं सौ वर्ष से अधिक आयु के
हिमाचल में मतदाता
पुरुष मतदाता 2645584
महिला मतदाता 2513357
ट्रांसजेंडर 59
कुल 5159000
100 साल से अधिक आयु के मतदाता
जिला मतदाता
चंबा 72
कांगड़ा 298
लाहुल-स्पीति 5
कुल्लू 25
मंडी 122
हमीरपुर 125
ऊना 103
बिलासपुर 85
सोलन 41
सिरमौर 53
शिमला 75
किन्नौर 6