Lok Sabha Election 2019 : सिंहभूम चैंबर का रथ करेगा मतदान के लिए जागरूक
Lok Sabha Election 2019. सिंहभूम चैंबर ऑफ एंड इंडस्ट्री अभियान चलाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेगा।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले में आगामी 12 मई को लोकसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े। इसके लिए सिंहभूम चैंबर ऑफ एंड इंडस्ट्री द्वारा एक रथ तैयार किया जा रहा है जो पूरे शहर का भ्रमण कर शहरवासियों को मतदान करने के लिए जागरूक करेगा।
बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया। एक-दो दिनों में इस रथ को रवाना किया जाएगा। वहीं, नुक्कड़ नाटक द्वारा भी मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा। वहीं, तय हुआ कि सभी चैंबर सदस्य अपने प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाएंगे और पम्प्लेट बाटेंगे ताकि इसके माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष अशोक भालोटिया, महासचिव विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष मानव केडिया, दिनेश चौधरी, नितेश धूत, सचिव सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप गोलछा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।