सभी चुने सही चुने : देश के विकास के लिए करें मतदान
लोकतंत्र का महापर्व देश के विकास के लिए ही आता है। इसलिए हम सभी लोगों का कर्तव्य है कि मतदान अवश्य करें मजबूती के लिए कानून बनाते हैं।
गाजीपुर, जेएनएन। जिले में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए वोटराें की जागरुकता भी जरुरी है। दैनिक जागरण के मतदान के लिए प्रेरित करने के मुहिम में वोटर भी अब आगे आ रहे हैं।
बोले मतदाता : लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। हम सभी लोग मतदान अवश्य करें, यह हमारा अनिवार्य कर्तव्य है। मतदान के माध्यम से ही हम सही जनप्रतिनिधि को संसद में भेजते हैं जो देश के विकास व मजबूती के लिए कानून बनाते हैं। मतदान के दिन सभी काम छोड़कर कतार में लगकर मतदान ही हमारी प्राथमिकता हो। - प्यारे लाल अग्रवाल।
करो मतदान : आपका वोट है आपकी ताकत - लोकतंत्र में आपका वोट आपकी ताकत है। अपने देश में सारी सुविधाएं चाहते हैं, तो मतदान जरूर करें। 19 मई को लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। हर किसी को वोट करने का अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल अवश्य करें। एक-एक वोट कीमती है। देश के विकास के लिए वोट करना जरूरी होता है। अपने तो वोट डालें ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। लोकतंत्र में सबका कर्तव्य है कि वह इस अधिकार को समझे और वोट जरूर दें। - नाजिम अली, व्यवसायी गाजीपुर।
जागो मतदाता : जब लोकतंत्र मजबूत होगा तभी देश मजबूत होगा। हम सभी का परम कर्तव्य है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव के दिन मतदान अवश्य करें। हम सभी को दूसरों को भी इसके बारे में प्रेरित करना होगा कि 19 मई को अपने बूथ पर वह मतदान अवश्य करें। जाति, धर्म से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर वोट दें। -नारायण तिवारी, व्यवसायी मुहम्मदाबाद।
यूथ का बूथ : सोच समझकर करें मतदान - विकास के पैमाने पर खरा उतरने वाले को ही अपना कीमती वोट दें। विकास, शिक्षा, सुरक्षा ही इस बार मुद्दा रहेगा। हमें सोच समझकर वोट देना होगा। वोट के सही प्रयोग के साथ मित्रों व परिवार के अन्य मतदाताओं को भी जागरूक करें ताकि बेहतर प्रतिनिधि का चुनाव हो सके। तभी देश की तस्वीर सुधर सकती है। प्रत्येक नागरिक को मतदान करना चाहिए और अपने मित्र, रिश्तेदार व पड़ोसियों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।- मोनू कुशवाहा, गाजीपुर।