Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: आखिरी चरण में भी हिंसा से अछूता नहीं रहा बंगाल

आठ राज्यों की 59 सीटों पर 64 फीसद मतदान हुए। पीएम मोदी समेत 918 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 11:06 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: आखिरी चरण में भी हिंसा से अछूता नहीं रहा बंगाल
Lok Sabha Election 2019: आखिरी चरण में भी हिंसा से अछूता नहीं रहा बंगाल

नई दिल्ली, जेएनएन। सत्रहवीं लोकसभा के लिए सात चरणों में हुआ मतदान रविवार को सम्पन्न हो गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण से शुरू हुई ¨हसा की वारदातें आखिरी चरण तकजारी रहीं। वहीं, पंजाब में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि, उत्तर प्रदेश में भी मारपीट की घटना हुई। आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 के लिए 64 फीसद वोट पड़े।

loksabha election banner

इस प्रकार 542 सीटों पर आठ हजार से ज्यादा उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में सील हो गए। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 918 प्रत्याशी मैदान में थे। पिछले छह चरणों में औसत 66.88 फीसदी वोट पड़े थे। मतगणना 23 मई को होगी।

पश्चिम बंगाल के जाधवपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुपम हजारा पर हमला हुआ तथा उनकी कार में तोड़फोड़ की गई। डायमंड हार्बर से भी भाजपा प्रत्याशी नीलांजन रॉय ने आरोप लगाया कि बज बज में उनकी कार में तोड़फोड़ की गई।

उत्तर कोलकाता से भाजपा प्रत्याशी राहुल सिन्हा के मुताबिक, गिरीश पार्क में एक देसी बम फेंका गया। हालांकि पुलिस ने इसे पटाखा बताया। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय बलों पर भाजपा के आदेशों पर काम करने तथा वोटरों को 'धमकाने' का आरोप लगाया है। कोलकाता दक्षिण से तृणमूल प्रत्याशी माला रॉय ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदान बूथ में जाने से रोका गया।

पीएम के संसदीय क्षेत्र में 56 फीसद से ज्यादा मतदान
आखिरी चरण में उप्र में 13 सीटों पर मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 58.05 फीसदी मतदान हुआ। चंदौली में भाजपा तथा सपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। यहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे प्रत्याशी हैं। बाद में हालात को काबू किया गया। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारा जीवनपुर गांव में दलितों ने आरोप लगाया कि वोट देने से पहले ही उनकी अंगुलियों पर स्याही के निशान लगा दिए गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पंजाब में 13 सीटों के लिए मतदान हुआ। खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के तहत तरनतारन के सरली कलां गांव में वोट डालकर लौटते समय कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी सिंह (24) किरपाण से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बठिंडा और गुरदासपुर में कांग्रेस और अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हुआ। अकाली दल ने तलवंडी साबो में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की तरफ से फाय¨रग का आरोप लगाया। जबकि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की इकलौती सीट के लिए भी वोट डाले गए।

हिमाचल में ईवीएम में गड़बड़ी
हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर ईवीएम में मामूली गड़बड़ी को छोड़कर चारों लोकसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। यहां पांच विधायक समेत 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से नौ बूथ पर मतदान देरी से शुरू हुआ।

मध्य प्रदेश में आठ लोकसभा सीट के लिए भी मतदान शांति से गुजर गया। देवास और मंदसौर लोकसभा सीट के कुछ मतदान केंद्रों पर लोगों ने अपनी मांगों को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया।

आखिरी चरण में बिहार की आठ लोकसभा सीट के लिए वोट डाले गए। यहां भी आरा, सासाराम, जहानाबाद, पाटिलीपुत्र और बक्सर में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली। हालांकि, बाद में ईवीएम में सुधार कर मतदान कराया गया।

आखिरी चरण में झारखंड में भी तीन सीटों के लिए मतदान हुआ। यहां मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। पश्चिम बंगाल के बाद यहां सबसे ज्यादा मतदान हुआ।

कहां कितना मतदान
प्रदेश सीट मतदान (फीसद)
उत्तर प्रदेश-        13 56.84
पंजाब         -      13 63.00
प. बंगाल     -      9 73.51
मध्य प्रदेश  -      8 71.15
बिहार        -       8 53.55
हिमाचल प्रदेश -  4 68.00
झारखंड           - 3 70.54
चंडीगढ़           -  1 63.57

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.