Move to Jagran APP

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महोत्सव में सब एक बराबर, तस्वीरों में देखें अलग-अलग रंग

सात चरणों से सजे 17वें आम चुनाव का छठा चरण पूरा होने जा रहा है। 19 मई को सातवें और अंतिम चरण के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का यह महोत्सव सानंद संपन्न हो जाएगा।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 09:10 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 10:40 AM (IST)
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महोत्सव में सब एक बराबर, तस्वीरों में देखें अलग-अलग रंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महोत्सव में सब एक बराबर, तस्वीरों में देखें अलग-अलग रंग

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। सात चरणों से सजे 17वें आम चुनाव का छठा चरण पूरा होने जा रहा है। 19 मई को सातवें और अंतिम चरण के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का यह महोत्सव सानंद संपन्न हो जाएगा। लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिए हो रहे चुनावी महासमर के छह चरणों के बाद अंतिम और सातवें चरण के लिए आठ राज्यों की सिर्फ 59 सीटें शेष रहेंगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाईप्रोफाइल वाराणसी सीट भी शामिल है। पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की सभी 4 और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के अलावा उत्तर प्रदेश की शेष 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8 और झारखंड की शेष 3 सीटों पर मतदान पूर्ण होते ही नजरें 23 मई को होने वाली मतगणना पर टिक जाएंगी। किसके सिर सजेगा ताज और किस पर गिरेगी गाज, यह तय हो जाएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से AAP प्रत्याशी आतिशी ने जंगपुरा स्थित कमला नेहरू गवर्नमेंट सर्वोदय स्कूल में अपना वोट डाला।

मशेदपुर के भालूबासा हरिजन स्कूल में पूरे परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास।

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के मतदान बूथ पर अपना वोट दिया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ईस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पांडव नगर स्थित मतदान बूथ में वोट डाला।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में बने मतदान बूथ में वोट डाला।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी ने यमुना विहार के मतदान केंद्र क्रमांक 60 पर वोट डाला।

 

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन के एक मतदान बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।

झारखंड के नक्‍सल प्रभावित गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के डुमरी गांव में समय से पहले ही वोटरों की लंबी कतारें लग गईं। यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में मतदान के प्रति ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है।

बोकारो : कैंप टू स्थित बूथ पर मतदान करती एसिड अटैक की शिकार सोनाली मुखर्जी।

 मध्य प्रदेश में साध्वी प्रज्ञा ने वोट डाला। वह भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से है।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुग्राम, हरियाणा के Pinecrest School में बने मतदान केंद्र में मतदान किया।

पूर्वी दिल्ली भाजपा उम्मीदवार व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ओल्ड राजिंदर नगर के मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला आप नेता आतिशि और कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली से है।

फूलपुर लोक सभा : वोट देने के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी पत्नी के साथ।

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अपनी पत्नी के साथ मतदान करने के बाद।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.