Move to Jagran APP

Vidisha Lok Sabha Election Result 2019 Live: विदिशा में बीजेपी के रमाकांत भार्गव जीते

Vidisha Lok Sabha Election Result 2019 Live विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने जीत दर्ज की है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:21 PM (IST)
Vidisha Lok Sabha Election Result 2019 Live: विदिशा में बीजेपी के रमाकांत भार्गव जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Vidisha Lok Sabha Election Result 2019 Live: विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार रमाकांत भार्गव पहले नंबर पर और कांग्रेस के उम्मीदवार शैलेंद्र रमेश चंद्र दूसरे नंबर पर रहे। रमाकांत भार्गव को 853022 और शैलेंद्र रमेश चंद्र पटेल को 349938 वोट मिले।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, मध्यप्रदेश राज्य में, विदिशा लोकसभा क्षेत्र से सुषमा स्वराज का निर्वाचन हुआ। उन्हें 714348 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने लक्ष्मण सिंह को 410698 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 65.71 प्रतिशत वोट पड़े।

विदिशा मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 1967 में देश के लिए हो रहे चौथे लोकसभा निर्वाचन के दौरान यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। शांति का नोबेल जीतने वाले कैलाश सत्याार्थी इसी क्षेत्र में जन्मे हैं। ऐतिहासिक व पुरातात्विक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र मध्यभारत का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह नगर वैस नदी के किनारे बसा है। यहां हिंदू,बौद्ध तथा जैन धर्म के स्माथक आज भी मौजूद हैं। यह क्षेत्र मालवा की राजधानी भी रहा। रामायण और महाभारत में कई जगह विदिशा का जिक्र मिलता है। कालिदास ने अपने सुप्रसिद्ध ग्रन्थ मेघदूत में इस क्षेत्र का वर्णन किया है। उन्होंने इस क्षेत्र को दशार्ण देश की राजधानी बताया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.