Move to Jagran APP

Valmiki Nagar Election Result 2019: JDU के बैद्यनाथ प्रसाद महतो जीते

Valmiki Nagar Election Result 2019 जदयू प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शाश्वत केदार को 3 लाख 46 हजार 670 मतों के अंतर से पराजित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 03:33 PM (IST)
Valmiki Nagar Election Result 2019: JDU के बैद्यनाथ प्रसाद महतो जीते

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Valmiki Nagar Election Result 2019: लोकसभा चुनाव में वाल्मीकिनगर सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शाश्वत केदार को 3 लाख 46 हजार 670 मतों के अंतर से पराजित किया। वैधनाथ महतो को पांच लाख 87 हजार 257 मत मिले जबकि कांग्रेस के शाश्वत केदार को दो लाख 40 हजार 587 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे स्थाेन पर बसपा उम्मीदवार दीपक यादव रहे। उन्हें 60 हजार 175 मत मिले। इस बार जीत हासिल करने वाले जदयू के वैद्यनाथ प्रसाद महतो इस क्षेत्र से 2009 में भी सांसद रह चुके हैं।

loksabha election banner

किसे मिले कितने वोट, जानिए

लोकसभा चुनाव की मतगणना में एनडीए के वैधनाथ प्रसाद महतो को कुल पांच लाख 87 हजार 257 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को कुल दो लाख 40 हजार 587 मत मिले। इसके पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वाल्मीकिनगर सीट से भाजपा के सतीश चंद्र दूबे का निर्वाचन हुआ था। तब सतीश चंद्र दूबे को कुल 3 लाख 64 हजार 013 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्णमासी राम को एक लाख 17 हजार 795 वोटों से हराया था। पूर्णमासी राम को 2 लाख 46 हजार 218 मत मिले थे। महागठबंधन से कांग्रेस ने इस बार शाश्वत को मैदान में उतारा था।

लोकसभा चुनाव 2019: एक नजर

1. जीते: वैधनाथ प्रसाद महतो (जेडीयू): 5,87,257 वोट

2. निकटतम प्रतिद्वंद्वी: शाश्वत केदार (कांग्रेस): 2,40,587 वोट

3. दीपक यादव (बसपा): 60185 वोट

लोकसभा चुनाव 2014: एक नजर

जीते: सतीशचंद्र दुबे (बीजेपी): 364013 वोट

निकटतम प्रतिद्वंद्वी: पूर्णमासी राम (कांग्रेस) : 246218 वोट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.