LokSabha Elections 2019 : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का दावा, यूपी में 74 सीटें जीतेगी भाजपा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने दावा किया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा 74 सीटें जीतेगी।
By Edited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 01:39 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 03:19 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी इस बार 74 सीटें जीतेगी। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को गोरखपुर के बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आए हुए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। प्रथम चरण के चुनाव क्षेत्रों का माहौल देखकर लग रहा है कि लोग इस बार भाजपा के पक्ष में एकतरफा मतदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि एकतरफा वातावरण उत्तर प्रदेश में देखा जा रहा है। यहां की जनता प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। यही कारण है कि विभिन्न वर्गो के लोग पार्टी में शामिल होने के लिए आतुर हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक चुनावी तैयारियों की बात है तो वह जमीनी स्तर पर चल रही है। भाजपा के पक्ष में बन रहे वातावरण को वोटों में परिवर्तन करने के लिए विमर्श किया जाएगा। ऐसा नहीं है कि यह तैयारियां एक ही दिन में हो गई हैं। यह पिछले चार साल से चल रही हैं। इसमें जमीनी स्तर के कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि यह चुनावी समर की तैयारियां हैं। आज उसी पर विचार विमर्श होगा। इसमें जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, संतकबीर नगर, देवरिया सहित गोरखपुर क्षेत्र की उन सीटों के उम्मीदवार जल्द घोषित कर दिए जाएंगे जिनकी घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के 13 लोक सभा क्षेत्रों के लोक सभा प्रभारी, संयोजक और विस्तारक भाग ले रहे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धमर्ेंद्र सिंह, क्षेत्र के तीन महामंत्री और क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर बैठक में शामिल हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें