LokSabha Elections 2019 : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, देश में अच्छे दिन आ गए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में अच्छे दिन आ गए हैं। इसकी रखवाली करना अब आप सब का काम है। वह रविवार को सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 09:51 AM (IST)
गोरखपुर/सिद्धार्थनगर, जेएनएन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश में अच्छे दिन आ गए हैं। इसकी रखवाली करना अब आप सब का काम है। वह रविवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागज लोकसभा क्षेत्र के सुकरौली में जगदंबिका पाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 60 साल में कांग्रेस दिल्ली से बाहर नहीं निकल पाई थी।
नड्डा ने कहा कि अजहर मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया। आज देश में पीएम मोदी का चुनाव हो रहा है। गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख तक निश्शुल्क इलाज मिल रहा है। चार साल पहले जिले में आया था तो सड़क गड्ढे में थी। बीजेपी राज में सड़कों का जाल बिछ गया है। महिलाओं को गैस कनेक्शन बिना पैसे के मिला। यही अच्छा दिन है। कल तक आंख दिखाने वाला पाक आज बिल में घुस गया है। गोरखपुर में वायरलोजी सेंटर खोला। एम्स की स्थापना हुई। ओपीडी शुरू हो चुकी है। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कालेज के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से पार्टी प्रत्याशी जगदम्बिका पाल को जिताने की अपील की। सभा में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही, कन्हैया पासवान, हेमंत जायसवाल,सरोज शुक्ला,मोनी पांडेय,आशीष शुक्ला, करपात्री जी महाराज आदि मौजूद रहे।
गठबंधन की निकली हवा, जनता लड़ रही चुनाव
उधर, महराजगंज में भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के सामने गठबंधन की हवा निकल चुकी है, आज प्रत्याशी नहीं हर सीट पर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने के लिए जनता चुनाव लड़ रही है। भाजपा के पदाधिकारी बड़े अंतर से जीत के लिए चिंतन करें। पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर ही भाजपा चुनाव में मजबूत स्थिति में है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं को मतदाता पर्ची देते हुए उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में पिछले पांच सालों के दौरान जो कार्य हुए हैं, वह पिछले 55 सालों के शासन के दौरान कांग्रेस नहीं कर पाई। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जा कर सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बताने की आवश्यकता है। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी की लहर चल रही है। भाजपा ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया हैं। देश की सुरक्षा व विकास के लिए भाजपा को पुन: सत्ता में लाना जरूरी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें