Move to Jagran APP

Ujiarpur Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने हासिल की जीत

Ujiarpur Lok Sabha Election Result 2019 उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के नित्यानंद राय ने रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा को हराया।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:43 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:23 PM (IST)
Ujiarpur Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने हासिल की जीत
Ujiarpur Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने हासिल की जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के नित्यानंद राय ने दो लाख 77 हजार 278 मतों से रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को परास्त किया। नित्यानंद राय को पांच लाख 43 हजार 908 वोट मिले वहीं उपेंद्र कुशवाहा काे दो लाख 66 हजार 628 वोट मिले।

loksabha election banner

2014 के लोक सभा चुनाव में एनडीए के साथ रहे उपेन्द्र कुशवाहा इस बार यूपीए की तरफ से उजियारपुर लोकसभा सीट से किस्मत अजमा रहे हैं। एनडीए से अलग होते ही वो बीजेपी के नित्यानंद राय से 2 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा उजियारपुर के साथ ही काराकाट लोकसभा सीट से भी पीछे चल रहे हैं।

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से नित्यानंद राय का निर्वाचन हुआ। उन्हें 317352 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने आलोक कुमार मेहता को 60469 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 60.22 प्रतिशत वोट पड़े।

गंगा नदी इस क्षेत्र से होकर गुजरती है। धमौन की छाता होली और निषादों की तीर्थ स्थली बाबा अमरसिंह स्थान राष्ट्रीय पहचान देते हैं। यह इलाका सब्जियों एवं मसालों के साथ-साथ तंबाकू की खेती के लिए भी जाना जाता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय यहां का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2014 से पहले समता पार्टी, जदयू और राजद के प्रत्याशी यहां से जीतते रहे हैं। पहले यह क्षेत्र समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। यह क्षेत्र जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि रही। लेकिन, वे यहां से नहीं जीत पाए। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.