Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 Phase 5: बिहार में 58% वोटिंग, इस बार 2.17% का इजाफा

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण बिहार में खत्‍म हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार पांचवें चरण में 57.86 परसेंट मतदाताओं ने वोट डाले। 2014 की तुलना में इसमें दो फीसद का इजाफा हुआ।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 03:08 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 Phase 5: बिहार में 58% वोटिंग, इस बार 2.17% का इजाफा
Lok Sabha Election 2019 Phase 5: बिहार में 58% वोटिंग, इस बार 2.17% का इजाफा

पटना [राजेश ठाकुर]। लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण बिहार में खत्‍म हो गया है। निर्वाचन आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को पांचवें चरण में 57.86 परसेंट वोट मतदाताओं ने डाले। भीषण पड़ रही गर्मी के बाद भी लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ दिखी। शाम तक वोटिंग के आंकड़े भी आए गए। पांचवें चरण में बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण व हाजीपुर में मतदान हुआ। पिछले 2014 की तुलना में डाले गए वोटों में दो परसेंट का इजाफा हुआ है। पहले तीन चरणों की तुलना में पांचवां चरण थोड़ा सुखद रहा। हालांकि, चौथे चरण में भी वोटिंग में दो परसेंट का इजाफा हुआ 
बिहार निर्वाचन आयोग के अनुसार वर्ष 2014 में इन्‍हीं पांचों सीटों मतलब सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण तथा हाजीपुर में 55.69 परसेंट वोट डाले गए थे। लेकिन सोमवार को पांचवें चरण में 57.86 परसेंट मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 2.17 परसेंट का इजाफा हुआ है।
बता दें कि चौथे चरण में भी 2.79 परसेंट की बढ़ोत्‍तरी हुई थी। 2014 में चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्‍तीपुर, बेगूसराय व मुंगेर में 52.40 परसेंट वोट डाले गए थे, जबकि इस साल 29 अप्रैल को 58.92 परसेंट वोटिंग हुई थी। 
पांचवें चरण में लोकसभा वार मतदान के प्रतिशत को देखें तो सोमवार को सीतामढ़ी में 56.90, मधुबनी में 55.50, मुजफ्फरपुर में 61.30, सारण में 58 तथा हाजीपुर में 57.72 परसेंट वोटिंग हुई। पिछले साल इन सीटों पर क्रमश:  56.87, 51.77, 60.86, 54.94 तथा 54.03 लोगों ने वोट डाले थे। पांचवें चरण में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय, रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस, भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायाण यादव के बेटे अशोक कुमार यादव, पूर्व मुख्‍यमंत्री केदार पांडेय के पोते शाश्‍वत केदार समेत 82 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत इवीएम में कैद हो गई है। 23 मई को पता चलेगी कि किनकी किस्‍मत चमकी और कौन मायूस हुआ। 

loksabha election banner

पांचवें चरण की वोटिंग (फीसद में)
सीतामढ़ी

2019:  56.90
2014: 56.87 
मधुबनी
2019: 55.50  
2014: 51.77  
मुजफ्फरपुर
2019: 61.30  
2014: 60.86 
सारण
2019: 58.00  
2014: 54.94 
हाजीपुर
2019: 57.72  
2014: 54.03

चौथे चरण की वोटिंग (फीसद में)
दरभंगा

2019: 56.68  
2014: 53.98 
उजियारपुर
2019: 60.56  
2014: 59.89  
समस्‍तीपुर
2019: 60.80  
2014: 55.35 
बेगूसराय
2019: 61.27  
2014: 59.27 
मुंगेर            
2019: 55.38  
2014: 52.40

तीसरे चरण की वोटिंग (फीसद में)
झंझारपुर
2019: 56.12  
2014: 55.99 
सुपौल        
2019: 62.80  
2014: 62.24 
अररिया
2019: 62.34  
2014: 60.46 
मधेपुरा
2019: 59.12  
2014: 58.61 
खगडि़या
2019: 58.83  
2014: 58.08

दूसरे चरण की वोटिंग (फीसद में)
बांका

2019: 58.00  
2014: 57.69 
भागलपुर
2019: 58.20  
2014: 57.38  
कटिहार
2019: 68.20  
2014: 67.39 
पूर्णिया
2019: 64.50  
2014: 63.88 
किशनगंज
2019: 64.10  
2014: 63.31

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.