Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : तीन ने किया नामांकन, सात ने खरीदा पर्चा

Lok Sabha Election 2019. जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अबतक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 12:17 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 12:17 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : तीन ने किया नामांकन, सात ने खरीदा पर्चा

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। Lok  Sabha Election 2019 जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अबतक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी के रूप में अंजना महतो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राइट टू रिकॉल पार्टी से महेश कुमार ने अपना पर्चा भरा। आमारा बंगाली पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अंगद महतो ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

loksabha election banner

अंजना ने जुलूस निकाल कर किया नामांकन 

ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी प्रो. अंजना महतो ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पटमदा, बोड़ाम, घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर प्रखंडों से कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ मौजूद थे। कार्यकर्ता, पार्टी समर्थक एवं नेता जुलूस के रूप में अपने क्षेत्र से साकची आम बागान मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद प्रो. अंजना महतो ने उपायुक्त कार्यालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया।

विधायक हुए शामिल

विधायक श्रीकांत महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हन प्रभारी कुलविंदर सिंह गोल्डी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष हेमा घोष, जिला अध्यक्ष कृष्णा लोहार, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव प्रणव महतो, युवा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा, महासचिव सुमित महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, बिष्णु गोप, जोसेफ मुमरू, राजा कालिंदी, लखन महतो, भोपाल महतो, नेपाल महतो, रजिया बेगम, शिशिर महतो, खोखो महतो, अशोक गोराई, विकास महतो, नवीन नामता, रेखा कुमारी, लता महतो, निकिता महतो, शकुंतला महतो, जोसेफ मुमरू, सुनील सोरेन, दीपक हांसदा राजेश महतो आदि नामांकन जुलूस में शामिल थे।

झारखंड में बदलाव की चाहत

प्रो. अंजना महतो ने कहा तृणमूल कांग्रेस झारखंड में बदलाव के लिए लड़ रही है। जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए मां, माटी, मानुष के सम्मान के लिए, आदिवासी-मूलवासी जनमानस की मूलभूत सुविधाओं के लिए, बांग्ला भाषा में पठन-पाठन के लिए तृणमूल कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद भी यहां के लोगों को वह अधिकार नहीं मिला जिसके वो हकदार हैं।

करोड़पति हैं टीएमसी प्रत्याशी अंजना महतो

तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी अंजना महतो करोड़पति हैं। उनके एक बैंक खाते में 19 लाख 303 रुपये, दूसरे खाते में 2748 रुपये तो नगद 50 हजार रुपये हैं। उनके पति के पास 20 हजार रुपये नगद, बैंक खाते में 27271 रुपये हैं। अंजना पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। अंजना के पास कुल 15 ग्राम सोना है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है। अंजना ने कुल 55 लाख, 33 हजार रुपये निवेश किए हैं तो उनके पति ने 47 हजार 271 रुपये निवेश किए हैं। अंजना के पास दशमल 25 एकड़ जमीन भी है।

इन्होंने भी खरीदा पर्चा

-चंपई सोरेन: मकान नंबर 24, जिलिंगगोड़ा गांव, जिलिंगगोड़ा, थाना-गम्हरिया, सरायकेला-खरसांवा, झारखंड मुक्ति मोर्चा, एसटी

-साबिता कैवर्ती: 225/बी, बिरसानगर, जोन नं. 5, नियर दुलाल हाउस, पोस्ट टेल्को, जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, आयरा नेशनल पार्टी, जाति सामान्य

-दिनेश महतो : चाडराडीह, पोस्ट थाना कोवाली, प्रखंड पोटका, पूर्वी सिंहभूम, निर्दलीय, सामान्य

-मलय कुमार महतो: मकान नंबर 1, जादूगोड़ा, गेयम, राखा, कॉपर प्रोजेक्ट, पूर्वी सिंहभूम, भाकपा(माले) रेड स्टार निबंधित पार्टी, सामान्य

-पानमनि सिंह: पत्‍नी कृष्णा चंद्र साव, ग्राम-पावड़ा, नरसिंहगढ़, धालभूमगढ़, पूर्वी सिंहभूम, एसयूसीआइ, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट), एसटी

-आनंद कुमार: पत्रलेख, ए/2 विकास कॉलोनी, नामदा बस्ती, गोलमुरी, पूर्वी सिंहभूम, युवा क्रांतिकारी पार्टी, सामान्य

-सुनील मंडल: ग्राम कुईयानी, पंचायत कुईयानी, थाना बोड़ाम, पूर्वी सिंहभूम, निर्दलीय, सामान्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.