Thiruvananthapuram Lok Sabha Election Result 2019: शशि थरूर जीते, भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन को हराया
Thiruvananthapuram Lok Sabha Election Result 2019 तिरुवनन्तपुरम लोकसभा क्षेत्र से शशि थरूर 99989 मतों से विजयी हुए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Thiruvananthapuram Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन तिरुवनन्तपुरम लोकसभा क्षेत्र से शशि थरूर अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 99,989 मतों से भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन को हराया है, उनको कुल 4,16,131 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के कुम्मनम राजशेखरन को 3,16,142 वोट और तीसरे नंबर पर रहे सीपीआई के सी दिवाकरन को 2,58,556 वोट मिले हैं।
वर्ष 2014 में, केरल राज्य में, तिरुवनन्तपुरम लोकसभा क्षेत्र से शशि थरूर का निर्वाचन हुआ। उन्हें 297806 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने ओ राजागोपाल को 15470 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 68.63 प्रतिशत वोट पड़े।
तिरुवनन्तपुरम, केरल की राजधानी है। यह नगर तिरुवनन्तपुरम जिले का मुख्यालय भी है। तिरुवनन्तपुरम को त्रिवेंद्रम के नाम से भी पुकारा जाता है। आजादी के बाद यह त्रावणकोर- कोचीन की राजधानी बनी। 1956 में केरल राज्य के बनने के बाद से यह केरल की राजधानी है। यहां 1951 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। कई शैक्षणिक संस्थानों में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र यहां के प्रसिद्ध शैक्षिण संस्थान हैं नामों में से हैं। यहां के पद्मनाभस्वामी मंदिर, आट्टुकाल देवी का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसके अलावा चिड़ियाघर, कनककुन्नु महल, शंखुमुखम बीच, कोवलम बीच भी फेमस हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप