Sundargarh Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा के जुएल ओराम जीते
Sundargarh Lok Sabha Election Result 2019 सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के जुएल ओराम जीते। उन्हें कुल 500056 वोट मिले।
नई दिल्ली, जेएनएन।Sundargarh Lok Sabha Election Result 2019: सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के जुएल ओराम जीते। उन्हें कुल 500056 वोट मिले।
वर्ष 2014 में, ओडिशा राज्य में, सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जुएल ओराम का निर्वाचन हुआ. उन्हें 340508 वोट मिले. उनकी पार्टी बीजेपी है. उन्होंने दिलीप कुमार टिर्की को 18829 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेडी थी. 2014 में कुल 71.66 प्रतिशत वोट पड़े.
सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में तलसारा, राउरकेला, रघनाथपल्ली समेत सात विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। सुंदरगढ़ भी यहां का विधानसभा क्षेत्र है। जिला मुख्यालय होने के चलते सभी बड़े प्रशासनिक दफ्तर यहीं पर हैं। इस क्षेत्र में हनुमान वाटिका प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यहां पर भगवान हनुमान की कई फीट ऊंची प्रतिमा विराजमान है। इस क्षेत्र में आने वाला राउरकेला ओडिशा का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। इस क्षेत्र में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सबसे बड़े इस्पात कारखानों में से एक कारखाना स्थित है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप