South Delhi Lok Sabha Election Result 2019: नहीं चला विजेंदर सिंह का जादू, बीजेपी के रमेश बिधुरी ने 6 लाख वोटों से हराया
South DelhiLok Sabha Election Result 2019 दक्षिण दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के रमेश बिधुरी को 687014 वोट मिले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। South Delhi Lok Sabha Election Result 2019: मुक्केबाज़ी से सियासत में कदम रखने वाले विजेंदर सिंह को ज़बरदस्त हार का सामना करना पड़ा है उन्हें बीजेपी के रमेश बिधुरी ने तकरीबन 6 लाख वोटों से हराया है। दक्षिण दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी के रमेश बिधुरी को 687014 वोट मिले हैं। 'आप' के राघव चड्ढा 319971 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजेंदर 164613 वोट पाकर रहे।
वर्ष 2014 में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्लीष राज्य में, दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से रमेश बिधूड़ी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 497980 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने देविंदर सहरावत को 107000 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी आप थी। 2014 में कुल 62.92 प्रतिशत वोट पड़े। यहां पर वोटों गिनती जारी है।
दक्षिण दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र भारतीय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का महत्वपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। 1952 में देश के लिए हुए लोकसभा चुनावों के दौरान यह सीट अस्तित्व में नहीं थी। 1966 में इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र को गठित किया गया। यह दिल्ली का दक्षिण जिला है। इसे कालकाजी, डिफेंस कॉलोनी, हौजखास उपमंडल में बांटा गया है। कालकाजी मंदिर इस क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण मंदिर है। यहां कमल मंदिर और इस्कॉन मंदिर भी प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप