Loksabha Election 2019 : स्मृति ईरानी की पहली सभा कल, भाजपा की एक दिन में होंगी 300 सभाएं
भाजपा ने अभी तक कानपुर में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 02:07 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। बिना प्रत्याशी घोषित किए ही भाजपा ने चुनावी माहौल बनाने के लिए कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव के लिए पहली जनसभा करने रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शहर आ रही हैं। पहली ही सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गया है।
सभी कार्यक्रम पूरी तैयारी के साथ कर रही भाजपा देशभर में एक साथ चुनावी माहौल बनाना चाहती है। इसके लिए तय किया गया है कि एक ही दिन में 300 जनसभाएं की जाएंगी, इसमें एक सभा कानपुर में भी होनी है। यहां शास्त्री नगर स्थित काली मठिया चौराहे पर रविवार को दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्टार प्रचारक के रूप में जनसभा को संबोधित करेंगी। गौर करने वाली बात है कि भाजपा ने अभी तक यहां प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, लेकिन चुनावी सभा का सिलसिला शुरू किया जा रहा है। इसके पीछे पार्टी यही संदेश देना चाह रही है कि हमारी तैयारी पूरी है। हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है और वोट भी उसी के नाम पर मांगे जा रहे हैं।
उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराला नगर मैदान में सरकारी कार्यक्रम को संबोधित किया था। वह पार्टी की जनसभा नहीं थी। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों को संबोधित किया था। उसमें जनता शामिल नहीं थी। लोकसभा चुनाव की पहली सभा के रूप में रविवार को आगाज हो रहा है। इसके लिए नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम तय किया है। उन्होंने बताया कि यह जनसभा सीमित होगी, फिर भी क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें