Move to Jagran APP

Sitamarhi Lok Sabha Election Result 2019: सुनील कुमार पिंटू 250539 वोटों से जीते

Sitamarhi Lok Sabha Election Result 2019 सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से JDU के सुनील कुमार पिंटू ने राजद के अर्जुन राय को250539 वोटों से हराया।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 04:01 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:09 PM (IST)
Sitamarhi Lok Sabha Election Result 2019: सुनील कुमार पिंटू 250539 वोटों से जीते
Sitamarhi Lok Sabha Election Result 2019: सुनील कुमार पिंटू 250539 वोटों से जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से JDU के सुनील कुमार पिंटु ने राजद के अर्जुन राय को दो लाख 50 हजार 539 वोटों से हरा दिया। राजद के अर्जुन राय को 317206 वोट मिले जबकि सुनील कुमार पिंटू को 567745 मत मिले। मतगणना शुरू होने के बाद से ही सुनील कुमार पिंटू ने बढ़त बना ली थी और यह बढ़त जीत में तब्दील हो गई। 

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से राम कुमार शर्मा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 411265 वोट मिले। उनकी पार्टी रालोसपा है। उन्होंने सीताराम यादव को 147965 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 57.18 प्रतिशत वोट पड़े।

माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र शुरुआती दौर में समाजवादियों का गढ़ रहा है। वर्ष 1952 के पहले चुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (प्रसोपा) के टिकट पर आचार्य जेबी कृपलानी ने यहां से जीत दर्ज की। वर्ष 1980 के चुनाव में लोकसभा अध्यक्ष रहे बलिराम भगत ने यहां से कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

इस सीट से कांग्रेस के नागेंद्र प्रसाद यादव की जीत की हैट्रिक का रिकॉर्ड बरकरार है। हालांकि, सर्वाधिक चार बार सांसद बनने का रिकॉर्ड जनता दल के नवल किशोर राय के नाम है। इस सीट से दो बार राजद ने जीत दर्ज की है। जबकि, भारतीय लोक दल, प्रसोपा, जनता दल (यू) और रालोसपा ने एक-एक बार जीत दर्ज की है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.