Move to Jagran APP

Singhbhum Lok Sabha Election Result 2019: सिंहभूम में गीता कोरा जीतीं

Singhbhum Lok Sabha Election Result झारखंड राज्य के सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के लक्ष्मण गिलुवा कांग्रेस की गीता कोरा और जेएमएम यू के कृष्णा मार्द

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 07:04 PM (IST)
Singhbhum Lok Sabha Election Result 2019: सिंहभूम में गीता कोरा जीतीं

नई दिल्ली, जेएनएन। Singhbhum Lok Sabha Election Result: झारखंड राज्य के सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी के लक्ष्मण गिलुवा, कांग्रेस की गीता कोरा और जेएमएम यू के कृष्णा मार्दी मैदान में थे। यहां से कांग्रेस की गीता कोरा ने चुनाव जीता है। उन्हें 431815 वोट मिले, जबकि बीजेपी के लक्ष्मण गिलुवा को 359660 वोट मिले।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से लक्ष्मण गिलुवा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 303131 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने गीता कोड़ा को 87524 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी जेबीएसपी थी। 2014 में कुल 69 प्रतिशत वोट पड़े।

सिंहभूम झारखंड का महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह संसदीय क्षेत्र पश्चिम सिंहभूम, सराईकेला और खरसावन जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर गठित किया गया है। 1952 में देश के लिए हुए पहले लोकसभा चुनावों में इस सीट का गठन नहीं हुआ था। 1957 में दूसरे लोकसभा निर्वाचन के दौरान यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। इस क्षेत्र में सराईकेला, जगन्नांथपुर, मनोहरपुर समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। सिंहभूम भी विधानसभा सीट है। यहां का मुख्यालय चाईबासा में है। इस क्षेत्र में नवविकसित शहीद पार्क यहां का प्रमुख पर्यटन केंद्र है।

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.