Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: नोटा दबाने में सिंहभूम अव्‍वल, खूंटी दूसरे पायदान पर

Lok Sabha Election 2019. बीते लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट पर 27037 मतदाताओं ने किया था नोटा का प्रयोग। 2014 के लोकसभा चुनाव में खूंटी में नोटा ने नौ प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:25 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: नोटा दबाने में सिंहभूम अव्‍वल, खूंटी दूसरे पायदान पर
Lok Sabha Election 2019: नोटा दबाने में सिंहभूम अव्‍वल, खूंटी दूसरे पायदान पर

खूंटी, जासं। 2014 के लोकसभा चुनाव में नन आफ अबव (नोटा) का बटन दबाने में राज्य में नोटा का सर्वाधिक वोट ङ्क्षसहभूम क्षेत्र में पड़े। यहां 27037 मतदाताओं ने चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों को खारिज करते हुए नोटा का बटन दबाया, वहीं खूंटी लोकसभा क्षेत्र राज्य में दूसरे स्थान पर रहा। यहां चुनाव लड़ रहे नौ प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए नोटा छठे स्थान पर रहा। अर्थात जितने वोट नोटा पर पड़े हैं, उससे कम वोट नौ प्रत्याशियों को मिल सका था। यहां से कुल 14 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे।

loksabha election banner

चुनाव आयोग ने मतदान में नोटा का विकल्प दिया। इसके बाद पहली बार हुए लोकसभा चुनाव में खूंटी में इसका जमकर उपयोग किया गया। जबकि नक्सल प्रभावित खूंटी लोकसभा क्षेत्र के 23886 मतदाताओं ने नोटा का चयन किया। इसी प्रकार जमशेदपुर के 15629, रांची 6900, राजमहल 11843, पलामू 18287, लोहरदगा 16185, कोडरमा 2697, हजारीबाग 6827, गोड्डा 12409, गिरीडीह 4879, दुमका 12123, धनबाद 7612 एवं चतरा के 5709 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया।

खूंटी लोकसभा सीट से कुल 14 प्रत्याशियों में भाजपा के कडिय़ा मुंडा 269185 मत पाकर आठवीं बार विजयी घोषित किए गए, जबकि झारखंड पार्टी के प्रत्याशी एनोस एक्का को 176937 वोट मिले थे। वे दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने 147017 वोट हासिल किए, जबकि आजसू के निएल तिर्की को 27158 वोट मिले थे। झारखंड विकास मोर्चा के बसंत कुमार लोंगा ने 24514 वोट पाए थे। इसके बाद नोटा में कुल 23816 वोट पड़े।

अन्य प्रत्याशियों में राष्ट्रीय देशज पार्टी के महादेव रविनाथ पाहन 13566, आम आदमी पार्टी की दयामनी बारला को 11822 वोट मिले। स्वतंत्र प्रत्याशियों में जैतून टूटी को 11364, जितेंद्र मानकी को 6596, कल्याण नाग को 4958 तथा असरिता टूटी को 4349 वोट मिले थे। बसपा के सुबोध पूर्ति को 6407, सपा की नीतिमा बोदरा बाटी को 4425 एवं अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के बुडाई मुंडा को मात्र 4841 मत से संतोष करना पड़ा। ज्ञात हो कि आयोग ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से किसी को भी नहीं पसंद करने का नोटा का प्रावधान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.