Sikar Lok Sabha Election Result 2019 Live: सीकर सीट पर सुमेधानंद सरस्वती जीते
Sikar Lok Sabha Election Result 2019 Live भारतीय जनता पार्टी के सुमेधानन्द सरस्वती ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sikar Lok Sabha Election Result: सीकर से बीजेपी की ओर से सुमेधानंद सरस्वती, कांग्रेस की ओर से सुभाष महारिया और सीपीआई एम से अमराराम से विरेंद्र सिंह विधुड़ी चुनावी मैदान में हैं।भारतीय जनता पार्टी के सुमेधानन्द सरस्वती ने जीत दर्ज की है। बीजेपी के सुमेधानन्द सरस्वती को 772104 और कांग्रेस के सुभाष महरिया को 474948 वोट हासिल हुए हैं।
वर्ष 2014 में, राजस्थान राज्य में, सीकर लोकसभा क्षेत्र से सुमेधानन्द सरस्वती का निर्वाचन हुआ। उन्हें 499428 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने प्रताप सिंह जाट को 239196 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 60.31 प्रतिशत वोट पड़े।
सीकर, राजस्थान का एक प्रमुख शहर है और 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक हैं। यह शहर शेखावाटी के नाम से जाना जाता है। इसके आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था। सीकर एक एतिहासिक शहर है जहां पर कई हवेलियां हैं जो कि मुख्य पर्यटक आकर्षण हैं। सीकर ज़िले के उत्तर में झुन्झुनू, उत्तर-पश्चिम में चूरू, दक्षिण-पश्चिम में नागौर और दक्षिण-पूर्व में जयपुर जिले की सीमाएं लगती हैं। यहां के कई ऐसे मंदिर हैं जहां रोज कई श्रद्धालु आते हैं। हर्षनाथ मंदिर, जीण माता मंदिर, सालासर बालाजी, श्री बालाजी मन्दिर।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप