Election 2019 :शिवसेना के उप्र प्रमुख की तीखी टिप्पणी, जो मुस्लिम वंदेमातरम न बोले पाकिस्तान जाए
अनिल सिंह ने भाजपा को बताया नकली रामभक्त कहा उप्र में हम लड़ रहे अकेले चुनाव।
By AbhishekEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 11:41 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 10:28 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। अपने हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने के लिए शिवसेना के उप्र प्रमुख अनिल सिंह ने मुस्लिमों पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो मुस्लिम वंदे मातरम या भारत माता की जय नहीं बोल सकते, वह पाकिस्तान चले जाएं। वहीं, भाजपा को उन्होंने नकली रामभक्त बताया है।
कानपुर से शिवसेना प्रत्याशी बलवीर सिंह की चुनावी बैठक लेने आए अनिल सिंह ने काकादेव में सोमवार को प्रेसवार्ता की। उनका कहना था कि महाराष्ट्र में भाजपा हमारी सहयोगी पार्टी है लेकिन उप्र में लोकसभा चुनाव हम अकेले लड़ रहे हैं। शिवसेना ने 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा राम मंदिर पर राजनीति करती है, जबकि शिवसेना के पास हिंदुत्व का पवित्र एजेंडा है।
प्रदेश में चल रहा अली-बली का तमाशा बहुत दुखद है। कहा कि जहां भी हमारे प्रत्याशी हैं, वहां हमसे लड़े बिना कोई नहीं जीत सकता। आज तक प्रदेश में एक भी सांसद न जीत पाने के सवाल पर बोले कि कभी भाजपा की भी देश में दो सीटें हुआ करती थीं। हमारा भी मुकद्दर कब जाग जाए, कह नहीं सकते। प्रत्याशी बलवीर सिंह, राज्य महासचिव मनोज तिवारी, संतोष दुबे, साजिया नाज खान, प्रदेश मंत्री शैलेंद्र शर्मा, बंटू यादव, सुमन मिश्रा, लक्ष्मण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें