Lok Sabha Elections 2019: राजस्थान में राहुल, सोनिया और प्रियंका के साथ शत्रुघ्न सिन्हा भी करेंगे प्रचार
Lok Sabha Elections 2019. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजस्थान की 25 सीटों पर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।
जागरण संवाददाता, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में राजस्थान की 25 सीटों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ ही दो दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को भी इस सूची में शामिल किया गया है।
पिछले दिनों भाजपा छोड़ने वाले राजस्थान के दिग्गज नेता आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक घनश्याम तिवाड़ी को भी इस सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में 40 लोगों का नाम है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री एवं पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, भूपेश बघेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक,रणदीप सिंह सुरजेवाला, विवेक बंसल, नरनभाई राठवा, जितेंद्र सिंह, कुमारी शैलजा, नवजोत सिंह सिद्धू, राज बब्बर, रामेश्वर डूडी, मोहन प्रकाश, रघु शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हार्दिक पटेल, कुलदीप विश्नोई, दीपेंद्र हुड्डा, अश्क अली टांक, धीरज गुर्जर, दीपेंद्र सिंह शेखावत, मास्टर भंवर लाल, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, गिरिजा व्यास, बीडी कल्ला और महेंद्रजीत सिंह मालवीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।