Move to Jagran APP

Shahjahanpur Lok Sabha Election Result 2019: शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण सागर ने जीत दर्ज की

Shahjahanpur Lok Sabha Election Result 2019 शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार सागर 688990 वोटों के साथ चुनाव जीते हैं।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 04:39 PM (IST)
Shahjahanpur Lok Sabha Election Result 2019: शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण सागर ने जीत दर्ज की
Shahjahanpur Lok Sabha Election Result 2019: शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण सागर ने जीत दर्ज की

नई दिल्ली, जेएनएन। Shahjahanpur Lok Sabha Election Result 2019: शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार सागर 688990 वोटों के साथ चुनाव जीते हैं। शाहजहांपुर लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस से ब्रह्म स्वरूप सागर और बसपा से अमर चन्द्र जौहर हार गए हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्र से कृष्णा राज का निर्वाचन हुआ। उन्हें 525132 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने उमेद सिंह कश्यप को 235529 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 57.12 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

शाहजहांपुर जिले से सात जिलों की सीमाएं जुड़ती हैं। ये जिले हैं- बरेली, लखीमपुर, पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं। जिले में एक ही लोकसभा सीट है। जिले में अब तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1952 और 57 के चुनावों में शाहजहांपुर व फर्रुखाबाद संयुक्त लोकसभा सीट थी। यहां से दो सांसद चुने जाते थे। यहां से अब तक नौ बार कांग्रेस के सांसद चुने जा चुके हैं।

भाजपा दो बार चुनाव जीती है, जबकि दो बार सपा के खाते में सीट आई है। 1952 में कांग्रेस के गनेशी लाल व निवेटिया चुनाव जीते थे। 1957 में हिन्दू महासभा से सेठ विशनचंद्र सेठ व लाखनदास निर्दलीय चुनाव जीते थे। 1962 और 67 में कांग्रेस से प्रेम किशन खन्ना और 1971 में जितेंद्र प्रसाद बाबा साहब चुनाव जीते थे।

1977 में जनता दल के सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कांग्रेस का विजयी रथ रोका। 1980 और 1984 में जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस से जीते। 1989 में सत्यपाल सिंह यादव कांग्रेस (जगजीवन राम) से सांसद बने। 1991 में सत्यपाल सिंह यादव जनता दल से सांसद बने। 1996 में राममूर्ति सिंह वर्मा कांग्रेस से जीते।

1998 में भी सत्यपाल सिंह यादव भाजपा से सांसद बने। इसी तरह 1999 में जितेंद्र प्रसाद कांग्रेस से जीते। 2001(उपचुनाव) में जितेंद्र प्रसाद का निधन होने से सपा से राममूर्ति सिंह वर्मा जीते। 2004 में कांग्रेस से जितिन प्रसाद जीते। 2009 में सपा से मिथिलेश कुमार को जीत मिली। 2014 में भाजपा से कृष्णाराज जीतीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.