महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को लेकर सीटों की घोषणा, जानें किसे मिली कितनी सीटें
लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चह्वाण ने महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सीटों की घोषणा की।
By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 05:40 PM (IST)
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन विकास अगाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, युवा स्वाभिमानी पक्ष के बीच गठबंधन हुआ है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चह्वाण ने महाराष्ट्र में गठबंधन की सीटों की घोषणा की। इसके अनुसार कांग्रेस 24 सीटों पर, एनसीपी 20 सीट, बहुजन विकास अगाड़ी 1, स्वाभिमान शेतकारी संगठन 2 सीट, युवा स्वाभिमानी पक्ष 1 सीट पर चुनाव लड़ेगा।
उधर, महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन किया है। यहां भाजपा के हिस्से में 25 तो शिवसेना के खाते में 23 सीटें आई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें