Sasaram Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा के छेदी पासवान जीते
Sasaram Lok Sabha Election Result 2019 सासाराम लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के छेदी पासवान ने अपना परचम लहराया। पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को यहां हार मिली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sasaram Lok Sabha Election Result 2019: सासाराम लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के छेदी पासवान ने पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार को 165745 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है। कांग्रेस की मीरा कुमार को कुल 329055 वोट मिले जबकि तीसरे नंबर पर रहे बीएसपी को मनोज कुमार को 86406 वोट मिले। बीजेपी के धेदी पासवान को कुल 494800 वोट मिले जो कुल वोटों का 50.76 फीसद रहा है।
वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, सासाराम लोकसभा क्षेत्र से छेदी पासवान का निर्वाचन हुआ था। उन्हें 366087 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने मीरा कुमार को 63327 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 52.72 प्रतिशत वोट पड़े।
सासाराम की ऐतिहासिक पहचान है। यह रोहतास जिले का मुख्यालय है। अफगानी शासक शेरशाह सूरी का जन्म यहीं हुआ था। वह मकबरा आज भी स्मृतियों को संजोए हुए है। सासाराम अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित संसदीय सीट है। इसकी पहचान पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्व जगजीवन राम के नाम से होती है, जिन्हें लोग आज भी बाबूजी के नाम से याद करते हैं। वे 1952 से लेकर 1984 तक आठ बार यहां से सांसद चुने गए। उन्होंनेछह बार कांग्रेस, एक बार जनता पार्टी और एक बार इंडियन नेशनल कांग्रेस (जगजीवन) पार्टी से चुनाव जीता। उनकी पुत्री मीरा कुमार दो बार कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव जीत चुकी हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप