Move to Jagran APP

Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : LJP के रामचन्द्र पासवान विजयी

Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को दो लाख 51 हजार 643 मतों से हराया।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 04:51 PM (IST)
Samastipur Lok Sabha Election Result 2019 : LJP के रामचन्द्र पासवान विजयी

नई दिल्ली, जेएनएन। समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से एलजेपी के रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के  अशोक कुमार को दो लाख 51 हजार 643 मतों से हराया। रामचंद्र पासवान को पांच लाख 62 हजार 443 मत मिले वहीं अशाेक कुमार को तीन लाख 10 हजार 800 वोट मिले।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से रामचन्द्र पासवान का निर्वाचन हुआ। उन्हें 270401 वोट मिले। उनकी पार्टी एलजेपी है। उन्होंने डॉ अशोक कुमार को 6872 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 57.38 प्रतिशत वोट पड़े।

समस्तीपुर मिथिला का प्रवेशद्वार कहलाता है। यहदरभंगा प्रमंडल का एक जिला है। यह जिला मूल रूप से कृषि क्षेत्र है। समस्तीपुर पूर्व मध्य रेलवे का मंडल है। कवि और दार्शनिक आरसी प्रसाद सिंह, पंडित सुरेंद्र झा सुमन जैसे विद्वानों की जन्मस्थली भी यह है। डॉ। राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के साथ-साथ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान इसी क्षेत्र में है। पहले यह लोकसभा क्षेत्र रोसड़ा (सुरक्षित) के नामसे जाना जाता था। लोजपा के कद्दावर नेता रामविलास पासवान यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बाद में उन्होंने यह सीट अपने छोटे भाई के लिए छोड़ दिया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.