Move to Jagran APP

साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- जीत के लिए छल, कपट का लिया जा रहा सहारा

भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि साध्वी भविष्य हैं और दिग्विजय सिंह एक ऐसा अतीत जिसे कोई याद नहीं करना चाहता।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 02:57 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 02:57 AM (IST)
साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- जीत के लिए छल, कपट का लिया जा रहा सहारा
साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कहा- जीत के लिए छल, कपट का लिया जा रहा सहारा

भोपाल, राज्य ब्यूरो। देश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट से नहीं जीत पा रही है तो छल, कपट और षड्यंत्र का सहारा ले रही है। चुनाव प्रभावित करने के लिए खरीदने-बेचने के साथ लोगों को धमकाने और प्रलोभन देने का काम शुरू हो चुका है। अब सैनिकों की तरह हमें सावधान रहना होगा।

loksabha election banner

साध्वी ने ये आरोप गुरुवार को पार्टी के महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि इन षड्यंत्रों की उन्हें जानकारी मिल रही है। इसे रोकना होगा। अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ इस धर्मयुद्ध में कानून का सहारा भी लेना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव मैं नहीं लड़ रही हूं बल्कि आप सभी लड़ रहे हैं। मेरी यह इच्छा कभी नहीं थी कि दलगत राजनीति में शामिल होऊं।

दिग्विजय सिंह को बताया कालनेमि

साध्वी ने संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भगवा चोला धारण कर लिया है। गोमाता को चारा खिलाने लगे हैं। जब प्रचार पर प्रतिबंध लगाया गया था तब मैंने अपना समय मंदिरों में गुजारा। यह इन्हें भयभीत कर रहा है। उन्हें लगता है कि गाय को चारा खिलाने से वोट मिल जाएंगे। बस मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है कि इन कालनेमि से भोपाल को बचा लेना। साध्वी ने कहा कि जिसके अंदर अनैतिकता है, वह हमारा सामना नहीं कर पाता। इस चुनाव से देश में इतिहास रचने वाला है।

सहानुभूति बटोरने के लिए चुनाव में नहीं उतरे

इसी सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि साध्वी भविष्य हैं और दिग्विजय सिंह एक ऐसा अतीत, जिसे कोई याद नहीं करना चाहता। आतंक के समर्थक और समाज का विभाजन करने वाली ताकतों के खिलाफ हमें यह लड़ाई लड़नी है।

उन्होंने कहा कि हम सहानुभूति बटोरने के लिए चुनाव में नहीं उतरे हैं। यह चुनाव समाज के अंदर आए आतंक के तत्वों के पराजित करने के लिए होगा। उधर, दिग्विजय सिंह के बुधवार को हुए साधु-संतों के साथ रोड शो और इसमें भगवा पहने संन्यासियों के शामिल होने पर साध्वी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस भगवा हो ही नहीं सकती। इनके डीएनए में ही खराबी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.