Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रत्याशी तीरथ ने लिया फीडबैक, कांग्रेस के मनीष लौटे दिल्ली

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 13 Apr 2019 11:30 AM (IST)

    गढ़वाल संसदीय सीट पर मतदान समाप्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान को लेकर चर्चा की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिल्ली लौट गए।

    भाजपा प्रत्याशी तीरथ ने लिया फीडबैक, कांग्रेस के मनीष लौटे दिल्ली

    पौड़ी जेएनएन। गढ़वाल संसदीय सीट पर मतदान समाप्ति के बाद भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान को लेकर चर्चा की। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दिल्ली लौट गए। 

    तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हुए मत प्रतिशत को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे सतपुली की ओर निकले। चुनावी दौड़ भाग के चलते वह काफी थके भी नजर आ रहे थे। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुमार पोरी, विक्रांत रावत आदि शामिल थे। वहीं, बीजेपी के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ता आपस में मतदान को लेकर कुछ समय चर्चा करते दिखे। ॉ

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी पौड़ी शहर में नहीं थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद शुक्रवार को कुछ समय कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर हुए मतदान को लेकर चर्चा की गई। कहा कि पार्टी प्रत्याशी किसी बैठक में भाग लेने बाहर गए हैं।

    मतदान के बाद दिल्ली लौटे खंडूड़ी

    गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद गुरुवार देर शाम दिल्ली लौट गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली में पार्टी की आवश्यक बैठक में शिरकत करने के लिए उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। 

    गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी को पार्टी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतारा। 

    टिकट घोषित होने के बाद से गुरूवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होते तक मनीष लगातार पूरे संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटे रहे। प्रचार अभियान के दौरान महज चार घंटे सो रहे मनीष गुरुवार की सुबह अन्य दिनों के मुकाबले थोड़ा देर से उठे। बाद में उन्होंने पौड़ी के मांटेंसरी स्कूल स्थित बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

    मतदान के बाद उन्होंने पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में अन्य बूथों का भी भ्रमण किया। संभावना जताई जा रही थी कि मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मनीष पौड़ी में अपने पैतृक आवास में चुनावी थकान मिटाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

    गुरुवार को मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मनीष ने जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा के साथ वार्ता की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मतदान को लेकर चर्चा की और इस चर्चा के बाद देर रात वे दिल्ली के लिए वापस लौट गए। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश ढौंडियाल ने बताया कि देर शाम दिल्ली से एक आवश्यक मीटिंग के संबंध में मनीष खंडूड़ी को फोन आया, जिसके बाद देर रात वे दिल्ली के लिए निकल गए।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड लोकसभा चुनावः प्रीतम ने टटोली अपनों की नब्ज, माला ने ली रिपोर्ट

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में 61.50 फीसद पहुंचा मतदान का आंकड़ा

    चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner