Move to Jagran APP

Rohtak Lok Sabha Election Result 2019: रोहतक में भाजपा के अरविंद शर्मा जीते

Rohtak Lok Sabha Election Result 2019 रोहतक लोकसभा सीट से तीन प्रमुख उम्मीदवार भाजपा के अरविंद शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा और आइएनएलडी के धर्मवीर हैं।

By Vineet SharanEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 07:28 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 05:26 PM (IST)
Rohtak Lok Sabha Election Result 2019: रोहतक में भाजपा के अरविंद शर्मा जीते
Rohtak Lok Sabha Election Result 2019: रोहतक में भाजपा के अरविंद शर्मा जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Rohtak Lok Sabha Election Result 2019: भाजपा के अरविंद शर्मा को 573845 वोट मिले हैं। कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 566342 वोट मिले हैं। वहीं आइएनएलडी के धर्मवीर को 7158 वोट मिले हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में, हरियाणा राज्य में, रोहतक लोकसभा क्षेत्र से दीपेंद्र सिंह हुड्डा का निर्वाचन हुआ। उन्हें 490063 वोट मिले। उनकी पार्टी कांग्रेस है। उन्होंने ओम प्रकाश धनखड़ को 170627 वोटों से हराया था। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीजेपी थी। 2014 में कुल 66.71 प्रतिशत वोट पड़े थे।

बता दें कि रोहतक हरियाणा के 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| यह चारों तरफ से हरियाणा के ही पांच जिलों से घिरा हुआ है। यहां पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था।

इसके उत्तर में जींद, पूर्व में सोनीपत, पश्चिम में भिवानी, दक्षिण में झज्जर, उत्तर-पश्चिम में हिसार और दक्षिण पश्चिम में बहादुरगढ़ है। कहा जाता है कि रोहतक की स्थापना एक पंवार राजपूत राजा रोहतास द्वारा की गई थी। रोहतक में अनाज और कपास का प्रमुख बाज़ार है। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, जीबी आयुर्वेदिक कॉलेज, आई. सी. कॉलेज, वैश कॉलेज आफ़ इंजीनियरिंग, मस्तनाथ महाविद्यालय जैसे कई अच्छे कॉलेज यहां हैं।

रोहतक लोकसभा सीट इसलिए महत्‍वपूर्ण भी है कि कांग्रेस से दो बार हरियाणा के सीएम रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा का यह गृहक्षेत्र है। उनके बेटे दीपेंद्र सिंह यहां से तीन बार सांसद बन चुके हैं। वहीं जाट आंदोलन हिंसा के कारण रोहतक में काफी तनाव पैदा हो गया था। इससे हरियाणा की राजनीति में उठापटक होने का भी अंदेशा जताया जाता रहा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.