Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: रवींद्र राय बन सकते हैं झारखंड के BJP अध्यक्ष

Lok Sabha Election 2019. कोडरमा संसदीय सीट से टिकट की दौड़ में पीछे छूट गए रवींद्र कुमार राय को भाजपा में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 11:55 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 07:26 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: रवींद्र राय बन सकते हैं झारखंड के BJP अध्यक्ष

रांची, राज्य ब्यूरो। कोडरमा संसदीय सीट से टिकट की दौड़ में पीछे छूट गए रवींद्र कुमार राय को भाजपा में एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जवाबदेही सौंप सकता है वह भी लोकसभा चुनाव के दौरान ही। राय को प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर भाजपा में गहन मंथन चल रहा है। वे हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बुलावे पर उनसे मिलने दिल्ली भी गए थे।

loksabha election banner

रवींद्र राय को बीच चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष बना भाजपा एक तीर से कई निशाने साधना चाह रही है। पार्टी उन्हें मुख्य धारा में ला उनकी व्यक्तिगत नाराजगी तो दूर करेगी ही साथ ही अन्य कई हित भी साधेगी। इस फैसले से सर्वण वोटरों को साधने में भी भाजपा को मदद मिलेगी।

राय का टिकट कटने से सिर्फ कोडरमा ही नहीं, अन्य संसदीय क्षेत्रों मेंं भी भूमिहार समाज में नाराजगी देखी जा रही थी, जिसका असर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में चुनाव में पड़ सकता है। राय चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, यदि उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे पूरे प्रदेश में बेहतर तरीके से चुनाव को देख सकेंगे।

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सिंहभूम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में वे चाह कर भी चुनाव संबंधी गतिविधियों में पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी राय के दोबारा अध्यक्ष बनने की अटकलों को लेकर खासी चर्चा है।

राय के नेतृत्व में भाजपा ने जीती थीं 12 सीटें

झारखंड में पिछला लोकसभा चुनाव भाजपा ने रवींद्र राय के नेतृत्व में लड़ा था और पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। भाजपा ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत हासिल की थी।

गिलुवा के बदले सुर, रवींद्र राय को बताया निष्ठावान कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के सुर रवींद्र कुमार राय को लेकर बदले हुए दिख रहे हैं। इसकी एक वजह उनके दोबारा पावर में आने को भी माना जा रहा है। उन्होंने बकायदा रवींद्र राय को लेकर बयान जारी किया है जिसमें राय को निष्ठावान कार्यकर्ता बताया है।

गिलुवा ने कहा है कि राय हमेशा से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा एक सांसद के रूप में उन्होंंने प्रशंसनीय कार्य किए हैं। हम सभी रवींद्र कुमार राय का सम्मान करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.