Ratlam Lok Sabha Election Result 2019 Live: किसके नाम आएगी रतलाम की सीट
Ratlam Lok Sabha Election Result 2019 Live रतलाम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार जी एस दमोर कांग्रेस के उम्मीदवार क्रांति लाल भूरिया से आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Ratlam Lok Sabha Election Result 2019 Live: रतलाम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार जी एस दमोर पहले नंबर पर और कांग्रेस के उम्मीदवार क्रांति लाल भूरिया दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
वर्ष 2014 में, मध्यप्रदेश राज्य में, रतलाम लोकसभा क्षेत्र से दिलीप सिंह भूरिया का निर्वाचन हुआ। उन्हें 545980 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने कांतीलाल भूरिया को 108457 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 63.62 प्रतिशत वोट पड़े।
रतलाम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद 2008 में यह लोकसभा सीट अस्तित्वक में आई। इस निर्वाचन क्षेत्र में पूरे अलीराजपुर और झाबुआ समेत रतलाम जिले का हिस्सा शामिल है। यह क्षेत्र मालवा का हिस्सा है। इस शहर को यहां के पहले राजा रतन सिंह ने बसाया था। यहां का सोना, मावा तथा समोसा कचौरी बेहद लोकप्रिय हैं। यहां की साडि़यां भी काफी प्रसिद्ध हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप