Move to Jagran APP

राफेल होता तो अपनी धरती से देते PAK को जवाब : राजनाथ सिंह

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाबी सिख एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से होला मोहल्ला में सांस्कृतिक मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 02:29 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 08:39 AM (IST)
राफेल होता तो अपनी धरती से देते PAK को जवाब : राजनाथ सिंह

लखनऊ, जेएनएन। होली मिलन समारोह में रंग तो नहीं बरसा लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह कांग्रेस पर जमकर बरसे। कहा, कांग्रेस आज केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है, जिसका दामन भ्रष्टाचार से रंगा हुआ है। कांग्रेस सरकार में ही मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भी जाना पड़ा था। कांग्रेस ने हर कदम पर भ्रष्टाचार किया था। आज कोई यह नहीं कह सकता है कि मोदी सरकार का कोई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है लेकिन कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर गुमराह करा रही है। यह बातें ऐशबाग के रस्तोगी इंटर कॉलेज परिसर में मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन समारोह में कहीं। 

loksabha election banner

गृहमंत्री ने कहा कि अगर राफेल फाइटर भारत के पास होता तो भारतीय जवानों को पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी पड़ती। हम भारत की धरती से ही पाकिस्तान से हिसाब ले लेते लेकिन लंबे समय तक सत्ता में रही कांग्रेस ने तीस वर्ष तक सेना के जवानों को हथियार तक नहीं उपलब्ध कराए। सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने सेना को मजबूत करने का जिम्मा उठाया और 36 राफेल फाइटर खरीदने का निर्णय लिया। कांग्रेस को यह खरीद पची नहीं तो वह भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगा रही है। 

राजनाथ ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद बढ़ा है। कांग्रेस कह रही है कि युवाओं को नौकरियां नहीं मिलीं तो हम जानना चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार ने कितनों को नौकरी दी है। आज युवाओं को नौकरी मिल रही है।  

चल रहीं 24000 की योजनाएं : पाठक
इससे पूर्व प्रदेश के न्याय एवं विधि मंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में राजनाथ सिंह की तरफ से कराए जा रहे 24000 करोड़ की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि आने वाले समय में नाका से ऐशबाग और राजाजीपुरम से मेडिकल कॉलेज के बीच भी जाम से राहत मिलेगी। पाठक ने कहा कि शहीदों के सम्मान में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने होली नहीं खेली थी। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने का काम किया गया है। अमौसी एयरपोर्ट भी संवरने जा रहा है। मेट्रो की सौगात शहर को देने के साथ ही 105 किलोमीटर लंबी आउटर ङ्क्षरग रोड भी लखनऊ को मिली है। इसमें से 25 किलोमीटर का काम भी पूरा हो गया है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने होली मिलन समारोह को विजय संकल्प सभा बताया। कार्यक्रम में मेयर संयुक्ता भाटिया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापतिराम त्रिपाठी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महिला आयोग की पूर्व सदस्य ïनम्रता पाठक, लोकसभा चुनाव के संयोजक विद्यासागर सोनकर, पूर्व सांसद राम नारायन साहू, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी जयपाल सिंह, कौशल किशोर, पार्षद शशि गुप्ता, रजनीश गुप्ता, रामकृष्ण यादव, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद थे।

सिख दंगे में सरकार ने दिए 90 करोड़ : राजनाथ 
इससे पहले पंजाबी सिख एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से होला मोहल्ला और बैसाखी को समर्पित पंजाबी सांस्कृतिक मिलन समारोह में राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि सिख दंगे में सरकार ने 90 करोड़ दिए हैं। पीडि़त परिवार को दो लाख रुपये दिए गए। पहली बार कोई कददावर नेता जेल के पीछे है। करतार कॉरिडोर की समीक्षा कर रहा हूँ, इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री सहयोग लिया जा रहा है। गुरुनानक जी का 550वां जन्मदिन धूमधाम से  का मनाया जाएगा, प्रधानमंत्री ये जिम्मेदारों मुझे दी है। इस सरकार के किसी भी मंत्री का दामन पर कोई दाग नही लगा है।

गृहमंत्री ने कहा कि जो सपना था, उसे पूरा करने का प्रयास किया गया है। 24 हजार करोड़ का निवेश से विकास हो रहा है, बहुत से लोगों को अभी काम दिख नहीं रह है। रिंग रोड के आसपास की जमीन काफी महंगी हो गयी है। अन्यों राज्याें से भी निवेश किया जा रहा है। चारबाग स्टेशन का विकास हो रहा है, लखनऊ एयरपोर्ट पर 1300 करोड़ का कार्य हुआ है। जिससे बिजनेस की गतिविधि बढ़ेगी। सुल्तानपुर पर वर्ड क्लास का रोड बनवाया जा रहा है। 

इंडिया बनी फास्टेस ग्रोइंग कंट्री
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत वर्ड फास्टेस्ट ग्रोइंग कंट्री बन गया है, टॉप टेन में 5वें स्थान पर है यह सिर्फ 5 साल में हुआ है। आने वाले 2028 तक टॉप 3 में होगा नक्सल प्रभवित क्षेत्रो में गतिविधियां 60 फीसद कमी आयी है, जल्द ही ये पूरी तरह खत्म होगा। नार्थ ईस्ट में भी स्थिति नियंत्रण में है, पुलवामा की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने बैठक करके भारत से ही नहीं पाकिस्तान के धरती से आतंकवाद खत्म करने का प्रयास किया गया है। स्ट्राइक पर राजनीतिक पार्टियां सवाल उठा रही हैं, पाकिस्तान को सही रास्ते पर आना होगा। पार्टी ने इस बार कहा कि आप इस बार लखनऊ से लड़े, आप लोगों की सेवा आगे भी 5 साल करने का मौके मिले। मोहनलालगंज से कौशल को भी भरी मतों से विजयी बनाएं। राजनाथ सिंह ने रविवार को पंजाबी सिख एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से होला मोहल्ला और बैसाखी को समर्पित पंजाबी सांस्कृतिक मिलन समारोह में शिरकत की। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.