Move to Jagran APP

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live: राजनंदगांव में बीजेपी के संतोष पाण्डेय जीते

Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंदगांव संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संतोष पाण्डेय ने 662387 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है।

By Gaurav TiwariEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:26 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 01:52 PM (IST)
Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live: राजनंदगांव में बीजेपी के संतोष पाण्डेय जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Rajnandgaon Lok Sabha Election Result 2019 Live:  छत्तीसगढ़ राज्य के राजनंदगांव संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के संतोष पाण्डेय ने 662387 वोट प्राप्त कर विजय हासिल की है। 

loksabha election banner

वर्ष 2014 में छत्‍तीसगढ़ राज्य में राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र से अभिषेक सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने कमलेश्वर वर्मा को 235911 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वद्वीा की पार्टी कांग्रेस थी। 2014 में कुल 74.04 प्रतिशत वोट पड़े।

शिवनाथ नदी तट पर स्थित राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र वन और खनिज संसाधनों के अलावा कृषि आधारित है। यहां पहले बंगाल-नागपुर कॉटन मिल्स के रूप में राज्य का इकलौता सूती वस्त्र उद्योग था। गणेशोत्सव  हॉकी के कई नामी खिलाड़ी देने वाले शहर को संस्कारधानी के रूप में भी पहचान मिली है। एशिया का पहला और एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय इंदिरा कला एवं संगीत विवि के नाम से खैरागढ़ की पूरी दुनिया में विशेष पहचान है। डॉ रमन सिंह इसी संसदीय क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने जाने के बाद प्रदेश का नेतृत्व कर रहे थे। इस कारण यह जिला छत्तीसगढ़ की राजनीति का बड़ा केंद्र भी रहा है। वर्तमान में रमन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह सांसद हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा भी इस क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। स्वतंत्रता संग्राम में राजनांदगांव जिले के सेनानियों का बड़ा योगदान रहा है। जिले के छुईखदान में पहली गोलीबारी में छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी की शहादत हुई थी, जिसके कारण छुईखदान को शहीद नगरी कहा जाता है। जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद, पांच नगर पंचायत, नौ ब्लॉक मुख्यालय है। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। वहीं पर बौद्ध धर्म के अलावा जैन धर्म का भी बड़ा धार्मिक स्थल भी है। कुल जनसंख्या करीब 23 लाख, आदिवासी और लोधी समाज बहुल, दोनों क्रमश: 35 और 30 फीसद हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.