Lok Sabha Elections 2019: ओडिशा में राज किशोर दास का भाजपा की प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा
Lok Sabha Elections 2019. ओडिशा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर दास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 10:44 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 10:44 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओडिशा प्रदेश उपाध्यक्ष राज किशोर दास ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र भाजपा के राज्य अध्यक्ष बसंत पंडा के पास भेज दिया है।
राजकिशोर पंडा मयूरभंज जिला के मोरणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। जिला की अन्य सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा हो जाने के बावजूद मोरणा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषणा नहीं की गई थी, जिससे वह नाराज थे। राजकिशोर लंबे समय से मयूरभंज जिला में भाजपा के लिए काम कर रहे थे।
वह मोरणा विधानसभा सीट से तीन बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजू जनता दल में उनके शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें