Lok Sabha Election 2019: पीयूष गोयल धनबाद और रामगढ़ में करेंगे सभा
Lok Sabha Election 2019. पीयूष गोयल विशेष विमान से रांची पहुंच रहे हैं। पहले धनबाद फिर वे रामगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 01 May 2019 09:18 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2019 09:31 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - रेलमंत्री पीयूष गोयल एक मई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीयूष गोयल धनबाद, रामगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वो भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। वे एक मई को सुबह नौ बजे वाराणसी से विशेष विमान से रांची आएंगे।
रेलमंत्री को लेकर जारी कार्यक्रम के अनुसार रांची एयरपोर्ट से सुबह 10.40 बजे हेलीकॉप्टर से धनबाद के भूली स्थित एमपीआइ मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे वो हेलीकॉप्टर से रामगढ़ पहुंचेंगे। वहां पर फुटबाल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम करीब पांच बजे रांची एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वो सीधे हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके कुछ देर बाद बुद्धिजीवी लोगों से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। मंत्री रात आठ बजे विशेष विमान से वाराणसी लौट जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें