Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: भाजपा और संघ गॉड नहीं, गोडसे प्रेमी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कि भाजपा और आरएसएस गॉड (भगवान)-के-प्रेमी नहीं है बल्कि गोडसे के प्रेमी हैं। इनकी हकीकत जनता के सामने आ गई है। यही इनकी शैली है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 17 May 2019 08:36 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 08:36 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: भाजपा और संघ गॉड नहीं, गोडसे प्रेमी- राहुल गांधी

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा की भोपाल से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कि भाजपा और आरएसएस गॉड (भगवान)-के-प्रेमी नहीं है, बल्कि गोडसे के प्रेमी हैं। इनकी हकीकत जनता के सामने आ गई है। यही इनकी शैली है।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह हमला साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद गोडसे के समर्थन में कई भाजपा नेताओं के बयान सामने आने के बाद किया है। हालांकि इस मामले में भाजपा के कड़े रुख और विवाद बढ़ने के बाद साध्वी प्रज्ञा सहित दूसरे नेताओं ने भी माफी मांग ली है।

बावजूद इसके कांग्रेस इस मामले को सियासी रंग देने में जुटी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इसे लेकर भाजपा और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और इतिहास पुरुषों के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ रखा है। वह बार-बार महापुरुषों को अपमानित करने में जुटी हुई है।

कांग्रेस पार्टी ने इस दौरान सवाल भी किया कि क्या स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान ही उनकी जीवन शैली है। प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी वापस क्यों नहीं ले रहे हैं? इसके अलावा इस मामले में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से माफी मांगने की भी मांग की।

सुरजेवाला ने इस दौरान मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल सौमित्र के उस बयान को हद पार करने वाला बताया जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताया था। हालांकि भाजपा ने बयान सामने आने के बाद अनिल सौमित्र को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.