Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने खींचा चुनाव अभियान का खाका, यहां हो सकती हैं राहुल-प्रियंका की रैलियां

Lok Sabha Election 2024 मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनावी रैलियों की तैयारी में जुट गई है। प्रदेश इकाई ने रैलियों का प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा है। पहले चरण के तहत प्रदेश की छह सीटों सीधी शहडोल मंडला जबलपुर बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। पार्टी ने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में केंद्रीय नेताओं की रैली आयोजित करने का प्रस्ताव तैयार किया है।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Published: Fri, 29 Mar 2024 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 06:43 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024: प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

जेएनएन, भोपाल। अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश में अब चुनावी अभियान में जुट गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की 10 रैलियों को आयोजित करने की तैयारी में है। प्रदेश इकाई यह प्रस्ताव हाईकमान के पास भेजेगी।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश में कांग्रेस 28 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं खजुराहो लोकसभा सीट गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) को दी गई है। कांग्रेस अभी तक 25 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। बाकी बची मुरैना, खंडवा और ग्वालियर सीट पर उम्मीदवार का एलान जल्द किया जाएगा।

विस चुनाव के आधार पर कांग्रेस बना रही रणनीति

राहुल और प्रियंका की रैलियों का आयोजन मालवा, ग्वालियर-चंबल और महाकोशल अंचल में कराने की योजना है। इन क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन ठीक था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ग्वालियर और भिंड की चार-चार विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी।

पार्टी ने मंडला और बालाघाट में भी इतनी ही सीटें जीती थीं। मुरैना में पांच पर कांग्रेस जीती थी। छिंदवाड़ा की सभी सातों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। टीकमगढ़ और रतलाम में तीन-तीन, धार और खरगोन में पांच विधानसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई थीं।

यह भी पढ़ें: जब राहुल गांधी की टीम में रही इस महिला नेता ने किया करिश्मा, चौंक गए थे मालवा के 'गांधी', भाजपा में भी खूब हुई थी चर्चा

इन क्षेत्रों में हो सकती हैं जनसभाएं

कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई बालाघाट, रतलाम, धार, खरगोन, मंडला, उज्जैन और छिंदवाड़ा में बड़ी रैली आयोजित करने की योजना बना रही है। इसके अलावा ग्वालियर, मुरैना और भिंड में भी राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली हो सकती है। रैलियों के सहारे कांग्रेस सामाजिक समीकरणों को भी साधने में जुटी है।

यहां सचिन पायलट के कार्यक्रम प्रस्तावित

टीकमगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली प्रदेश इकाई करवाना चाहती है। इन सबके अलावा सचिन पायलट के मुरैना, ग्वालियर और रतलाम में कार्यक्रम प्रस्तावित है। विंध्य क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने धार जिले के बदनावर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान जनसभा की थी। यहां उन्होंने आदिवासी और वनवासी का मुद्दा उठाया था। ऐसे में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों पर भी कांग्रेस की नजर है।

 सभी सीटें अहम

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा का कहना कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की ज्यादा से ज्यादा सभा कराने का प्रयास है। दोनों ही नेताओं की मांग सर्वाधिक होती है। पार्टी के लिए सभी सीटें अहम हैं। खजुराहो सीट सपा को दी गई है लेकिन यहां भी पार्टी पूरी ताकत झोंकेगी। यहां प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: जब इंदिरा गांधी की रैली में सुषमा स्वराज ने कर दिया था 'खेला', माइक बंद होने से बदल गया था चुनावी पांसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.