Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली जनसभा, कहा- सरकार के अधूरे वादे, नफरत फैलाई

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को गुजरात में अपनी पहली जनसभा में कहा कि हमारी संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। जहां भी देखिए नफरत फैलाई जा रही है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 09:09 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 09:09 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली जनसभा, कहा- सरकार के अधूरे वादे, नफरत फैलाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली जनसभा, कहा- सरकार के अधूरे वादे, नफरत फैलाई

राज्य ब्यूरो, गांधीनगर। कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में नफरत फैलाने और अपने अधूरे वादों पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में जो भी हो रहा है, वह उससे बेहद दुखी हैं। वहीं, उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की फासीवाद, नफरत, गुस्सा और बांटने की विचारधारा को शिकस्त देने के लिए जो भी बलिदान किया जाए वह कम है।

loksabha election banner

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को गुजरात में अपनी पहली जनसभा में कहा कि हमारी संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। जहां भी देखिए नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने जनता से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव किसान, महिला व युवाओं के मुद्दों पर होना चाहिए। युवाओं को सवाल उठाने के साथ देश की हिफाजत के लिए आगे आना चाहिए। उन्हें अपने वोट का इस्तेमाल हथियार की तरह करना चाहिए और सही सवाल पूछने चाहिए।

गुजरात में 58 साल बाद हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रियंका ने देश के राजनीतिक माहौल को एक अलग मोड़ देते हुए कहा कि आगामी चुनाव मुद्दों पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने भाजपा या संघ का नाम लिए बगैर कहा कि वे नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन देश की फितरत ऐसी नहीं है। उन्होंने युवाओं से सही मुद्दे व सही सवाल उठाने की अपील करते हुए कहा कि ये देश आपका है। आप ही लोगों ने देश को बनाया। ये देश किसी एक का नहीं हो सकता। प्रियंका ने कहा कि पहली बार गुजरात आई हूं। पहली बार उस आश्रम (साबरमती आश्रम) गई जहां से गांधीजी ने संघर्ष शुरू किया। वहां मेरी आंखों में आंसू आ गये। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव एक तरह से दूसरा स्वतंत्रता संग्राम है। जनता इस आम चुनाव को इसी नजरिए से देखे।

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव महात्मा गांधी व संघ की विचारधारा की लड़ाई के बीच होगा। साथ ही वादा किया कि वह सत्ता में आने पर गरीब, पिछड़े और वंचितों के लिए न्यूनतम आय गारंटी योजना लाएंगे। उन्होंने राफेल, बेरोजगारी, नोटबंदी, जीएसटी तथा किसानों की कर्ज माफी के मुद्दों को उठाया। उन्होंने सबसे पहले देश की अर्थव्यवस्था को बदहाल करने के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।

राहुल ने दावा किया कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपये माफ किये। लेकिन कांग्रेस ने तीन राज्यों में सत्ता में आते ही सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ किये। उन्होंने कहा, जीएसटी को लागू करके मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। गुजरात जैसे उद्यमी राज्य की तो रीढ़ की हड्डी ही तोड़ दी। मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पांच साल में कभी किसान की बात नहीं की। मोदी देशभक्ति की बात करते हैं। राफेल को लेकर वायुसेना सवाल उठाती है तो कोई जवाब नहीं देते।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.