Move to Jagran APP

कांग्रेस में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार की मांग हुई तेज, कई राज्‍यों से आया आग्रह

कांग्रेस में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार की मांग तेज हुई है। उम्मीदवारों की मांग पर कांग्रेस अब दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका को उतारने की रूपरेखा बना रही है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 09:07 PM (IST)
कांग्रेस में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार की मांग हुई तेज, कई राज्‍यों से आया आग्रह
कांग्रेस में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार की मांग हुई तेज, कई राज्‍यों से आया आग्रह

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव अभियान की तेज होती सियासी सरगर्मी में तमाम राज्यों से कांग्रेस उम्मीदवार पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रचार के लिए भेजने की खूब मांग कर रहे हैं। पार्टी उम्मीदवारों की मांग को देखते हुए कांग्रेस उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा बना रही है। इसमें प्रियंका को उन सीटों पर प्रचार के लिए भेजने की रणनीति बन रही है जहां कांग्रेस की चुनावी जीत के आसार बढ़ सकते हैं।

loksabha election banner

पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रियंका के चुनाव प्रचार के लिए असम जाने के तत्काल बाद तमाम सूबों के कांग्रेस उम्मीदवार उनकी चुनावी सभाएं या रोड शो की मांग कर रहे हैं। बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र ही नहीं दक्षिण के राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु से भी प्रियंका को चुनाव प्रचार के लिए भेजने का अनुरोध कांग्रेस के चुनाव कंट्रोल रुम को मिल रहा है। इन राज्यों की इकाईयों के अलावा पार्टी उम्मीदवार सीधे भी प्रियंका को प्रचार के लिए आने का अनुरोध भेज रहे हैं।

कई उम्मीदवारों ने तो अपने आग्रह के साथ यह दावा भी किया है कि प्रियंका के प्रचार में आने से उनकी जीत की संभावना कहीं ज्यादा रहेगी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुस्मिता देव के लिए प्रचार करने प्रियंका पहली बार रविवार को उत्तर प्रदेश से बाहर असम के सिलचर गई थीं। कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में एक प्रियंका के चुनावी कार्यक्रमों के संचालन से जुड़े पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि कुछ एक सूबों की चुनिंदा सीटों पर उनके प्रचार का कार्यक्रम तो बन रहा है। इसमें मुख्य रूप से ऐसी सीटें शामिल हैं जहां कांग्रेस की चुनावी संभावनाएं बेहतर हैं। मगर उत्तर प्रदेश के बाहर उनका चुनावी अभियान ज्यादा सघन नहीं होगा।

फिलहाल, प्रियंका 20-21 अप्रैल को दो दिनों के लिए केरल के वायनाड जा रही हैं जहां वे अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगी। अमेठी के अलावा वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी के नामांकन के वक्त भी प्रियंका उनके साथ गई थीं। अमेठी में भी राहुल गांधी तो रायबरेली में सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार अभियान की जिम्मेदारी पूर्वी उत्तरप्रदेश के प्रभारी महासचिव के कंधों पर ही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.