Move to Jagran APP

PM Modi in Himachal: सिख दंगों पर कांग्रेस का झूठ बेनकाव पर माफी मांगने को नहीं तैयार : मोदी

PM Narendra Modi in Himachal. पीएम नरेंद्र मोदी मंडी संसदीय क्षेत्र के छोटी काशी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रैली को संबोधित किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 07:07 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 05:11 PM (IST)
PM Modi in Himachal: सिख दंगों पर कांग्रेस का झूठ बेनकाव पर माफी मांगने को नहीं तैयार : मोदी
PM Modi in Himachal: सिख दंगों पर कांग्रेस का झूठ बेनकाव पर माफी मांगने को नहीं तैयार : मोदी

मंडी, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सिख दंगों पर कांग्रेस का झूठ बेनकाव हो गया है। सिख परिवारों को याद दिलाने आया हुआ हूं, 84 का न्याय हम दिला रहे हैं। पहली बार किसी दोषी को सजा हुई है। कांग्रेस नेता 84 के दंगों पर अब भी माफी मांगने को तैयार नहीं हैं। वर्षों से जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट से वंचित रखा। हिमाचल की मां को रात को नींद नही आती थी, इस मांग को पूरा किया। वंशवाद की जड़े हिमाचल में भी बढ़ीं, जनता इसे खत्म करेगी।

loksabha election banner

कर्नाटक में कांग्रेस ने जिन्‍हें मुख्यमंत्री बनाया है, वह कह रहे हैं सेना में वही जाता है, जो भूखा मरता है। क्या हिमाचल की मां अपने बेटे को सेना में इसलिये भेजती है कि वह दो वक्त की रोटी नहीं खिला सकती। कांग्रेस सेना का अपमान करने वाले को मुख्यमंत्री कहती है। आनंद शर्मा वायु सेना प्रमुख को झूठा कहते हैं।

मोदी ने कहा आतंकवाद तोड़ता है, पर्यटन जोड़ता है। रोशन ठाकुर मेरा पैराग्लाइडिंग कोच था। उसकी बेटी ने देश का नाम रोशन किया, मैंने उसे बधाई दी। रोहतांग टनल जल्द जनता को समर्पित होगी। नतीजो के बाद मैं ही उदघाटन करने आ रहा हूं।

बिलासपुर मंडी-लेह रेललाइन का काम जल्द शुरू होगा। जीएसटी से खाने पीने पर टैक्स कम हुआ। होटल वालों का कारोबार व पर्यटन बढ़ा। सबको सुरक्षा व सम्मान जारी रहेगा। आपका हर वोट मोदी के खाते में आएगा। इतने मान सम्मान से मुझे ताकत मिलती है। हिमाचल से संस्कार मिले हैं, उंगली पकड़कर चलना सिखाया। इस बार जीत की हैट्रिक होगी।

मोदी ने शुरुआत में दुर्गम क्षेत्र से आए भरमौर, लाहुल व रामपुर के साथियों को नमस्‍कार किया। मंडयाली बोली में कहा, हाउ तुसा सभी देवा देवियां रा आशीर्वाद लैंदा आईरा, मतलब मैं मंडी के सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने आया हूं। हिमाचल से बहुत प्यार मिला है, यहां आकर पुराने दिन फिर ताजा हो जाते हैं। दिल्ली से चला तो मौसम खराब होने की बात अधिकारी कर रहे थे, मैंने कहा बिजली महादेव चाहेंगे तो जरूर पहुंच जाऊंगा। मोदी ने कहा एक बार बिजली महादेव गया था तो छाता नहीं था, वहां एक चाय वाले के तिरपाल के नीचे तीन घंटे रहा। मुझे पता चला कि वो सज्जन मुझे आज भी याद करते हैं मैं भी उन्हें याद करता हूं व मेरा उनको नमस्कार।

सेपुबड़ी खूब खाई रामस्वरूप ने खिलाई अगली बार पैक कर ले जाऊंगा। 2014 में 4 कमल दिए थे इस बार फिर मांगने आया हूँ। हिमाचल के चप्पे चप्पे पर मेरा हक है, प्‍यार का। दुनिया आज देश का लोहा मान रही है। पुलवामा का आक्रोश हिमाचल में भी था। हिमाचल की जनता को मुझे डांटने का हक है। आपके चौकीदार ने आतंकियों के सफाए की छूट दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में मंच पर पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्‍वीकार करते हुए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल सहित कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्‍याशी किशन कपूर भी पहुचं गए हैं। लोगों में मोदी की रैली को लेकर खासा उत्‍साह देखा जा रहा है, एक घंटा पहले ही पंडाल लगभग फुल हाे चुका है। आज हिमाचल में मौसम भी सुवाहना है ऐसे में लोग भारी संख्‍या में घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पहुंची आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की पत्‍नी व बेटी सहित अन्‍य महिलाएं दोपहर का भोजन करती हुईं।

सुखराम ने हिमाचल को बदनाम कर दिया : शांता

पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा सुखराम के नौसीखिये पोते को वोट देकर बर्बाद नहीं कर सकते। राहुल जी, कांग्रेस ने इतने सालों में क्यों न्याय नहीं किया? भाजपा ने जो बोला वो किया। भजन लाल के हरियाणा की तरह सुखराम ने हिमाचल को बदनाम कर दिया। पोते के राजनीतिक जन्म से पहले उसे दलबदलू बना दिया। मैं परिवारवाद के खिलाफ रहा हूं।40000 वोटों से रामस्वरूप 2014 में जीते थे। उस समय प्रदेश व केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। अब यह मार्गन ज्‍यादा होगा।

धूमल ने सुखराम पर साधी चुप्‍पी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा बड़ी काशी के प्रतिनिधि छोटी काशी के प्रतिनिधि के लिए वोट मांगने आने वाले हैं। संबोधन के दौरान पूर्व सीएम धूमल ने पंडित सुखराम पर चुप्पी साधे रखी।

सुखराम ने अपनी कोठी व होटल के लिए नहीं बनने दिया शहीद पार्क : रामस्‍वरूप

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी रामस्‍वरूप शर्मा ने संबोधन शुरू किया। उन्‍होंने कहा अपनी कोठी व होटल के लिए सुखराम व अनिल शर्मा ने शहीद कारगिल पार्क नहीं बनने दिया। उन्‍होंने विरोधियों के तंज पर जवाब देते हुए कहा, मैं प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री नहीं तो क्या सुखराम के नाम पर वोट मांगू। मैं भिखारी हूं, भिखारी रहूंगा। सुखराम की तरह दुराचारी नहीं। अब घड़ियाली आंसू बहा रहे  हैं। सुखराम का पूरा परिवार रो रहा है।

सुखराम ने भ्रष्‍टाचार से देवभूमि का नाम बदनाम किया : सत्‍ती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्‍ती ने कहा मोदी का व्यक्तित्व आगे बढ़ने का मौका देता हैं। इस बार भी चारों सीटें जीतेंगे। सुखराम ने बहुत से काम किए, भ्रष्‍टाचार से देवभूमि का नाम बदनाम किया। भाजपा ने देवभूमि को चार चांद लगाए हैं। कांग्रेस नेता भाजपा पर अंगुली उठा रहे हैं। विकास के नाम पर चर्चा के लिए जहां मर्जी आ जाएं। भाजपा नेताओं ने काम किया, कांग्रेस नेताओं ने आराम किया।

जनता ने सोचा नहीं था, मोदी ने वह काम कर दिखाए : कपूर

कांगड़ा से भाजपा प्रत्याशी किशन कूपर ने कहा हम काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। जो जनता ने नहीं सोचा था, वह काम नरेंद्र मोदी सरकार ने कर दिखाए हैं। आयुष्मान, उज्ज्वला योजना से लोगों का कल्याण हुआ है। मुख्यमंत्री गृहणी योजना से घरों से धुआं दूर हुआ।

मंडी के पडडल मैदान में शुक्रवार को मोदी को सुनने के लिए पहुंचे लोग।

मंडी का ऐतिहासिक पड्डल मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के लिए 12 बजे के बाद ही फुल हो गया था। हजारों के हिसाब में लोग पंडाल के बाहर व आसपास खड़े थे। मंच से मैं भी चौकीदार हूं गाना बजाया जा रहा था। दूरदराज के क्षेत्रों से लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते गाते पंडाल में पहुंचे। पार्टी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा पंडाल में जाकर लोगों के बीच जाकर मिले।

मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में नाचते गाते पहुंचते भाजपा कार्यकर्ता व अन्‍य लोग।

2014 के चुनाव में भी मोदी ने यहीं से प्रदेश की जनता से चारों कमल मांगे थे। मोदी प्रदेश भाजपा के प्रभारी रहे हैं, वह यहां की समस्याओं से भली-भांति वाकिफ हैं। देवभूमि की जनता की नब्ज को अच्छी तरह से जानते हैं। अपने सुदामा यानी भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के लिए इस बार वह क्षेत्र की जनता को क्या संदेश देकर जाएंगे यह भी देखने वाली बात होगी। रामस्वरूप शर्मा को यहां इस बार सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने चुनौती दी है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.