Lok Sabha Election 2019: चुनावी चक्रम : ई गठबंधन ने किया सब गुड़ गोबर
Lok Sabha Election 2019. झारखंड में लोकसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन में सीटों की जुगाड़ सेट नहीं होने से पार्टी विशेष के कई नेताओं में मायूसी दिख रही है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 10:05 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 10:11 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - गठबंधन और महागठबंधन ने कई नेताजी का सपना ही चूर कर दिया। कहते फिर रहे हैं सब गुड़ गोबर हो गया। अलग-अलग लड़ते तो कहीं न कहीं सीट का जुगाड़ हो भी जाता। अब गठबंधन ही गठबंधन हो रहा है तो उनके लिए कौन सी पार्टी में सीट बचेगी। कहते हैं, एइरू-गइरू पार्टियां भी त इस बार चुनाव नहीं लड़ रहीं। नहीं तो उधर के ही हो लेते।
ऐसे नेताजी का चुनाव लडऩा सिर्फ ख्वाब होता है। दिन में ही जीतने का सपना देख लेते हैं। अब उनके लिए निर्दलीय ही चुनाव लडऩे का चारा रह गया है। लेकिन इतनी औकात नहीं कि अकेले चुनाव मैदान में उतर सकें। जानते हैं कि अब लाख-दो लाख से काम नहीं चलता। यह तो चाय-पानी में ही निकल जाता। सो, अब गठबंधन, महागठबंधन को ही कोस रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें