Lok Sabha Elections 2019: विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग पर पहुंचे मतदान कर्मी, जानें, इसकी खासियत
Tashigang in Lahaul Spiti. हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र के टशीगंग मतदान केंद्र में कुल 49 मतदाता हैं। इसमें 29 पुरुष व 20 महिलाएं हैं।
मंडी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र के लाहौल-स्पीति के टशीगंग में शुक्रवार को मतदान कर्मी विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। मतदान केंद्र समुद्र तल से 15256 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
जानें, इसकी खासियत
मंडी संसदीय क्षेत्र के टशीगंग मतदान केंद्र में कुल 49 मतदाता हैं। इसमें 29 पुरुष व 20 महिलाएं हैं। इतनी ऊंचाई पर यह मतदान केंद्र पहली बार मतदाताओं के लिए तैयार किया गया है। पहले यह मतदान केंद्र कम ऊंचाई वाले सामुदायिक भवन में था। बरसात से सामुदायिक भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इसे राजकीय प्राथमिक स्कूल टशीगंग के भवन में स्थापित किया गया है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई, 2019 (अंतिम चरण) को मतदान होना है। यहां पर लोकसभा की चार सीटें हैं जिसमें कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र का 49 वोटरों वाला टशीगंग पोलिंग बूथ कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ 2004 में ही भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ने कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ पर जोर दिया। इस नारे का लोगों पर इतना असर हुआ कि उसने कांग्रेस को सत्ता पर बैठा दिया। 2003 के आखिर में हिंदी पट्टी के बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप