Move to Jagran APP

LOK Sabha Election 2019 : आठ बूथों पर चॉपर से जाएंगे मतदानकर्मी

Lok Sabha Election 2019. नक्सल गतिविधियों की दृष्टि से अतिसंवेदनशील पश्चिमी सिंहभूम के आठ बूथों पर मतदानकर्मियों को चॉपर से पहुंचाया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 09:55 AM (IST)
LOK Sabha Election 2019 : आठ बूथों पर चॉपर से जाएंगे मतदानकर्मी
LOK Sabha Election 2019 : आठ बूथों पर चॉपर से जाएंगे मतदानकर्मी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। कोल्हान और इसकी सीमा से लगते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान की तैयारी कर ली गई है। नक्सल गतिविधियों की दृष्टि से अतिसंवेदनशील पश्चिमी सिंहभूम के आठ बूथों पर मतदानकर्मियों को चॉपर से पहुंचाया जाएगा। यह निर्णय जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में कोल्हान के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की ओडिशा और बंगाल के पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

loksabha election banner

इस बैठक में चुनाव के मद्देनजर नक्सलियों व अपराधियों पर नकेल के ब्लू प्रिंट को अंतिम रूप दिया गया। इसकी अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल आयुक्त विजय कुमार सिंह ने की। बैठक में अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने बताया कि कोल्हान और आस-पास के क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के दस्तों की खुफिया जानकारी जुटा ली गई है। मतदानकर्मियों के आने-जाने के रास्ते की मैपिंग कर ली गई है। बूथों पर पहुंचने वाले ट्रैक व कलस्टर सुरक्षित कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि किसी सूरत में लोकसभा चुनाव के दौरान उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

बैठक में डीआइजी कोल्हान, डीआइजी ऑपरेशन, सीआरपीएफ चाईबासा, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, रांची, खूंटी, चाईबासा, सरायकेला खरसांवा, डीएम सुंदरगढ़, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम, रांची, पुलिस अधीक्षक राउरकेला, झाड़ग्राम, मयूरभंज, खूंटी, चाईबासा, सरायकेला खरसावां, क्योंझर, पुरुलिया, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पूर्वी सिंहभूम, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ओडिशा व पश्चिम बंगाल के साथ तय हुई से बात

  • आचार संहिता उल्लंघन मामले में भी संयुक्त रूप से कार्रवाई की जाएगी।
  • दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक लाने की जिम्मेदारी स्वयंसेवकों की होगी।
  • वरिष्ठ नागरिक वोटरों को बूथ पर ही सम्मानित किया जाएगा।
  • प्रतिदिन कोल्हान के अधिकारी और सीमावर्ती राज्यों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जानकारियों का आदान-प्रदान करेंगे।
  • असामाजिक तत्वों एवं नक्सलियों पर पूरी तरह दबाव बनाया जाएगा।
  • सीमावर्ती स्थानों पर आपसी समन्वय स्थापित कर चेक प्वाइंट बनाया जाएगा।
  • संयुक्त रूप से लॉग रेंज पेट्रोलिंग (एलआरपी) करने पर भी सहमति बनी।
  • तीनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ संयुक्त रूप से अभियान चलेगा।
  • कलस्टर प्वाइंट पर अर्धसैनिक बल के लिए बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पोलिंग पार्टी एवं सुरक्षा बलों को फस्र्ट एड किट में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं जरूर देने का निर्देश दिया।
  • सुदूरवर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता हेतु टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ बैठक की जाएगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.