Lok Sabha Election 2019: कर्नाटक में चामराजनगर पोलिंग बूथ संख्या 48 पर मतदान अधिकारी की मौत
कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में मतदान अधिकारियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। ये लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण हैक्योंकि ये राज्य का तीसरा सबसे बड़ा जिला है।
नई दिल्ली, एजेंसी। Lok Sabha election 2019: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश सहित 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इस दौरान कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में मतदान अधिकारियों की मौत हो गई है।
कर्नाटक में 53 वर्षीय मतदान अधिकारी शांतमूर्ति की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है। कर्नाटक की चामराजनगर पोलिंग बूथ संख्या 48 पर शांतमूर्ति की ड्यूटी लगाई गई थी। एक अन्य अधिकारी बी बी कावेरी ने ने एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया की करीब 10.30 बजे शांतमूर्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी उनकी मौत हो गई। बी बी कावेरी ने कहा कि सुबह जब शांतमूर्ति मतदान केंद्र पर पहुंचे थे तब वो एकदम ठीक थे।
कर्नाटक की चामराजनगर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में कांग्रेस और जेडीएस मिलकर चुनाव लड़ रहे है। चामराजनगर लोकसभा सीट काफी महत्वूर्ण सीटों में से एक है, क्योंकि ये राज्य का तीसरा सबसे बड़ा जिला है।
गौरतलब है कि सुबह छत्तीसगढ़ में कनकर मतकेंद्र पर मतदान अधिकारी तुकालु राम नरेती की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्हें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतागढ़ क्षेत्र में एक बूथ पर मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। जहां अभी भी चुनाव जारी है। सुबह करीब 6 बजे तुकालु राम नरेती मतदान केंद्र पर बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।