Move to Jagran APP

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता के बेटे को दिया टिकट, लगा आरोप तो दिया ये जवाब

रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मोतिहारी सीट का टिकट कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दिया है। इसपर बवाल मच गया है जिसपर कांग्रेस ने सफाई दी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 11:44 PM (IST)
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता के बेटे को दिया टिकट, लगा आरोप तो दिया ये जवाब
बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता के बेटे को दिया टिकट, लगा आरोप तो दिया ये जवाब

पटना, जेएनएन। रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को अपने हिस्से की मिली पांच में से चार सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जमुई सीट से भूदेव चौधरी का नाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। सबसे बड़ी बात है कि कुशवाहा ने पूर्वी चंपारण की सीट का टिकट कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को दिया है। 

loksabha election banner

पूर्व रालोसपा नेता ने टिकट बेचने का लगाया आरोप

आकाश सिंह को टिकट दिए जाने पर रालोसपा के पूर्व नेता प्रदीप सिंह ने कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि कुशवाहा से जुड़े भ्रष्टाचार का जल्द खुलासा करेंगे। उन्होंने पहले भी कुशवाहा पर 90 लाख रुपए देने का आरोप लगा चुके हैं। प्रदीप सिंह ने पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है और कहा है कि मोतिहारी सीट के लिए आकाश सिंह ने तीन बार पैसे दिए हैं। 

उपेंद्र कुशवाहा ने जतायी नाराजगी

उपेंद्र कुशवाहा से गुरुवार को जब पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने सवाल किया कि आप पर टिकट बेचने का आरोप लग रहा क्या सही है। इस पर कहा कि गलत बात है। जब आकाश सिंह के बिना पार्टी के सदस्य टिकट देने की बात की तो वह भड़क गए और कहा कि आप आप ही बनाते हैं क्या हमारी पार्टी के मेम्बर? चुनाव है इसीलिए विरोधी आरोप लगा रहे हैं।जिनको कष्ट पहुंचा वो आरोप लगा रहे हैं, आरोपों से क्या डरना? ब

कुशवाहा ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार को पूर्वी चंपारण से उम्मीदवार बनाया हैं। जो पार्टी के सदस्य भी नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ने दी सफाई

प्रदीप सिंह के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सफाई देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी से आकाश को टिकट नहीं मिला है। रालोसपा किसे टिकट देती है उससे हमें कोई मतलब नहीं है। ये हमारी पार्टी का मामला नहीं है। रालोसपा ने आकाश सिंह को टिकट दिया है, अब रालोसपा ही इसका जवाब देगी। 

वहीं, कांग्रेस नेता रामदेव राय ने कहा है कि अच्छा है  कांग्रेस के पास नौ से दस सीटें हो गईं। कांग्रेस ने तयाग किया है, कांग्रेस त्यागी है।

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि पश्चिमी चम्पारण लोकसभा सीट से उनकी पार्टी ने बृजेश कुमार कुशवाहा तथा पूर्वी चम्पारण लोकसभा सीट से आकाश कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। जमुई लोकसभा सीट से रालोसपा उम्मीदवार भूदेव चौधरी लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन कर चुके हैं।

कांग्रेस नेता अखिलेश के बेटे हैं आकाश सिंह

आकाश कुमार सिंह महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश कुमार सिंह के पुत्र हैं। रालोसपा के वरिष्ठ नेता माधव आनंद को पूर्वी चंपारण से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उपेंद्र ने कहा कि उनको लोगों की कल्पना से परे सम्मान हम जल्द ही देंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.