Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया बना प्रचार का हथियार

लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर भाजपा सात से आठ केंद्रीय योजनाओं पर रोज खबरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचार कर रही है।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 10:20 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया बना प्रचार का हथियार
Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया बना प्रचार का हथियार
शिमला, प्रकाश भारद्वाज। लोकसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्षी कांग्रेस में युद्ध जैसी स्थिति बन चुकी है। विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुला हमला बोला जा रहा है। भाजपा मोदी व जयराम सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाना चाह रही है।
भाजपा सात से आठ केंद्रीय योजनाओं पर रोज खबरें और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचार कर रही है। वहीं कांग्रेस मोदी सरकार की विफलताओं का प्रचार कर रही है। केवल फेसबुक पर भाजपा हर दिन
12 लाख यूजर्स तक पहुंचने का दावा कर रही है तो कांग्रेस दो लाख यूजर्स होने का। कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है  कि सोशल मीडिया पर भाजपा को हर मोर्चे पर धराशायी करेंगे। भाजपा सोशल मीडिया पर कांग्रेस को झूठ की फैक्ट्री करार दे रही है। भाजपा आइटी सेल के करीब 1200 कार्यकर्ता सक्रियता से काम कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि उनकी आठ हजार कार्यकर्ताओं की टीम काम कर रही है। दोनों दल एक-दूसरे की कमियां गिनाकर चुनाव रणभूमि में आगे निकलने की होड़ में हैं।
 
कोई झूठ बोलना सीखना चाहे तो कांग्रेस से सीखे। एक उदाहरण है, कांग्रेस ने प्रचार कर दिया कि रोहड़ू क्षेत्र में 18 दिन से लाइट नहीं है। पता करने पर सामने आया कि दो घंटे के लिए बिजली गुल हुई थी जिसका कांग्रेस ने भ्रामक प्रचार किया। हालत यह हो चुकी है कि कांग्रेस झूठा प्रचार कर रही है। झूठ बोलने के मामले में प्रदेश के नेता भी राष्ट्रीय नेताओं के साथ चल रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर कांग्रेस के झूठ का जवाब देकर सच्चाई को जनता के बीच पहुंचाते हैं। हम 2012 से सोशल मीडिया पर काम कर रहे हैं।
-चेतन बरागटा, संयोजक, प्रदेश भाजपा आइटी प्रकोष्ठ।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की असलियत देश का बच्चा-बच्चा जानता है। वह केवल बातें करना ही जानते हैं। चुनाव में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। अब लोकसभा चुनाव में हिसाब किताब पूरा होगा।
सोशल मीडिया को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है, जिसके तहत पार्टी की प्रत्येक बैठक लाइव की जाती है। हमारी पार्टी के आठ हजार कार्यकर्ताओं की टीम सोशल मीडिया के हर क्षेत्र में काम कर रही है। प्रदेश
में भाजपा सरकार की हालत यह है कि पूर्व वीरभद्र सरकार की कमाई खा रहे हैं। भाजपा सरकार ने अब तक लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिये भाजपा की पोल खोल रही है।
- नरेश चौहान, लोकसभा चुनाव
मीडिया समन्वयक एवं पार्टी महासचिव।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.