Move to Jagran APP

Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 589 बूथों पर वेबकास्टिंग से होगी ऑनलाइन निगरानी

Jharkhand Lok Sabha Election 2019. रविवार को दुमका गोड्डा और राजमहल में मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम की जीपीएस ट्रैकिंग के लिए 928 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 02:21 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 02:23 PM (IST)
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 589 बूथों पर वेबकास्टिंग से होगी ऑनलाइन निगरानी
Jharkhand Lok Sabha Election 2019: 589 बूथों पर वेबकास्टिंग से होगी ऑनलाइन निगरानी

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Lok Sabha Election 2019 - संताल परगना की तीन सीटों पर रविवार को होनेवाले मतदान के दौरान 589 बूथों पर वेबकास्टिंग से ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी। इनमें राजमहल में 191, दुमका में 186 तथा गोड्डा में 212 बूथ शामिल हैं। ये सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ हैं। निर्वाचन आयोग इन बूथों की गतिविधियों पर ऑनलाइन नजर रखेगा। तीनों सीटों पर मतदान के बाद ईवीएम को क्लस्टर तथा स्ट्रांग रूम पहुंचाने के दौरान भी जीपीएस टै्रकिंग की जाएगी। इसके लिए 928 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। राजमहल में 342, दुमका में 271 तथा गोड्डा में 315 सेक्टर मजिस्ट्रेट इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। 

loksabha election banner

भाजपा व बसपा के तीनों सीटों पर उम्मीदवार
भाजपा और बसपा ही ऐसी पार्टियां हैं जिनकी तीनों सीटों पर उम्मीदवार हैं। झामुमो के दो, झारखंड विकास मोर्चा के एक, तृणमूल कांग्रेस के दो,  भाकपा के एक, सीपीआइ (एम) के एक के अलावा अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के आठ और 21 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। बता दें कि 2014 के आम चुनाव में इन तीन सीटों के लिए कुल 41 उम्मीदवारों ने चुनाव में अपना भाग्य आजमाया था। इस तरह 2014 की तुलना में 2019 में एक अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 

कहां कितने मतदाता
मतदाता - राजमहल - दुमका - गोड्डा - कुल
कुल मतदाता    14,53,511 13,96,308 17,14,862  45,64,681
पुरुष मतदाता     7,41,410     7,18,046      9,05,085    23,64,581
महिला मतदाता 7,12,091 6,78,255  8,09,773  22,00,119
थर्ड जेंडर 10  07    04    21
नए मतदाता (18-19 साल) 15,735  23,861 23,166  62,762
नए मतदाताओं में पुरुष     9,867    14,459    14,077 38,403
नए मतदाताओं में महिला 5866    9401    9088 23,861
थर्ड जेंडर  02    01    01    04 

इन उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
राजमहल
विजय कुमार हांसदा : झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमलाल मुर्मू : भारतीय जनता पार्टी, गोपीन सोरेन : मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी : बैद्यनाथ पहाडिय़ा, बहुजन समाज पार्टी, मोनिका किस्कू :  तृणमूल कांग्रेस, नीरज हेंब्रम : ऑल इंडिया फारर्वड ब्लॉक, महाशय टुडू :  हिंदुस्तान निर्माण दल, मेरी निशा हांसदा :  बहुजन मुक्ति पार्टी, मंडल हांसदा, क्रिस्टोफर मुर्मू, बर्नाड हेंब्रम, महेश पहाडिय़ा, मंगल मरांडी,  महेंद्र हांसदा : सभी निर्दलीय

दुमका
शिबू सोरेन : झारखंड मुक्ति मोर्चा, सुनील सोरेन : भारतीय जनता पार्टी, सेनापति मुर्मू : सीपीआइ, सतीश सोरेन : झारखंड पीपुल्स पार्टी, अर्जुन पुजहर : तृणमूल कांग्रेस, स्टीफन बेसरा : बहुजन समाज पार्टी, मोहरिल मुर्मू, बाघराई सोरेन, रसका सोरेन, रमेश टुडू, श्रीलाल किस्कू, ठकरुण सोरन, राजेश बेसरा, प्रोबिना मुर्मू, सामुएल टुडू : सभी निर्दलीय

गोड्डा
निशिकांत दूबे : भारतीय जनता पार्टी, प्रदीप यादव : झारखंड विकास मोर्चा, आशा माकडे : शिवसेना, मुरारी कापरी, : आम अधिकार मोर्चा, बजरंगी महथा : बहुजन मुक्ति पार्टी, नूर हसन : राष्ट्रीय समता पार्टी, जफर ओबेद : बहुजन समाज पार्टी, के रंगेय्या, महेश कुमार सुमन, वीरेंद्र कुमार, मधुसूदन राय, जीतेंद्र कुमार वर्णवाल, अनूप कुमार सिन्हा : सभी निर्दलीय।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.