Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड में 1.29 लाख कर्मी लगेंगे मतदान में

Lok Sabha Election 2019. पहले चरण की तीन सीटों चतरा लोहरदगा तथा पलामू में 25727 कर्मी मतदान कार्य में लगाए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 11:52 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में 1.29 लाख कर्मी लगेंगे मतदान में
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में 1.29 लाख कर्मी लगेंगे मतदान में

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में लोकसभा चुनाव में 1,29,636 कर्मी मतदान कार्य में लगाए जाएंगे। इनमें 11,980 पोलिंग पार्टियों की टीम के सदस्य भी शामिल हैं। यह संख्या सेक्टर आफिसर, सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड आदि के अतिरिक्त है। कुल दस फीसद अर्थात 2,364 कर्मी रिजर्व रखे गए हैं। सबसे अधिक 39,909 मतदान कर्मी दूसरे चरण की चार सीटों कोडरमा, रांची, खूंटी तथा हजारीबाग में लगाए जाएंगे। यहां 6 मई को मतदान होना है।

loksabha election banner

पहले चरण की तीन सीटों चतरा, लोहरदगा तथा पलामू में 25,727 कर्मी मतदान कार्य में लगाए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसी तरह, तीसरे चरण की चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर तथा सिंहभूम में 36,464 कर्मी मतदान के लिए लगाए गए हैं। इन सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। झारखंड में चौथे एवं अंतिम चरण की तीन सीटों राजमहल, दुमका तथा गोड्डा में 27,536 कर्मी मतदान के लिए लगाए जाएंगे। इन सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। 

किस सीट पर कितने मतदान कर्मी
चतरा : 9,812, लोहरदगा : 7,005, पलामू : 8,910, कोडरमा : 1,1625, रांची : 8,739, खूंटी :10,745, हजारीबाग : 8,800, गिरिडीह : 9,724, धनबाद : 11,172, जमशेदपुर : 8,611, सिंहभूम : 6,957, राजमहल : 8,888, दुमका : 7,986, गोड्डा : 10,662 

19,687 वाहनों की पड़ेगी आवश्यकता
चारों चरणों की सभी चौदह सीटों के लिए कुल 19,687 वाहनों की आवश्यकता होगी। विभिन्न जिलों ने इतने वाहनों की आवश्यकता की रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को दी है। बता दें कि राज्य में 79,092 बड़े वाहन निबंधित हैं। ऐसे में गढ़वा आदि कुछ जिलों में वाहनों की कमी पड़ सकती है। बता दें कि गढ़वा में महज 910 बड़े वाहन निबंधित हैं, जबकि वहां जरूरत 885 की है। 

पश्चिम बंगाल से भी आएंगे वाहन
जामताड़ा जिले के लिए पश्चिम बंगाल के जिले आसनसोल एवं वीरभूम से शेष वाहन मांगे गए हैं। वहीं, खूंटी में कुछ वाहनों की आपूर्ति रांची जिले से की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.